The Extraordinary Journey of the Fakir के बाद आनंद एल राय के साथ फिल्म करेंगे धनुष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2019 7:38 PM
मुंबई : दक्षिण के सितारे धनुष ने मंगलवार को कहा कि वह ‘रांझणा’ के निर्देशक आनंद एल राय के साथ जल्द काम करेंगे. दक्षिण में सफल कैरियर के बाद अभिनेता ने 2013 की सुपरहिट रोमांटिक फिल्म ‘रांझणा’ से हिन्दी फिल्म में शुरुआत की थी. फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर भी थीं. धनुष ने पत्रकारों […]
मुंबई : दक्षिण के सितारे धनुष ने मंगलवार को कहा कि वह ‘रांझणा’ के निर्देशक आनंद एल राय के साथ जल्द काम करेंगे. दक्षिण में सफल कैरियर के बाद अभिनेता ने 2013 की सुपरहिट रोमांटिक फिल्म ‘रांझणा’ से हिन्दी फिल्म में शुरुआत की थी.
फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर भी थीं. धनुष ने पत्रकारों से कहा, मैं कुछ समय में आनंद एल राय के साथ काम करूंगा. मैं हिन्दी फिल्म करने जा रहा हूं. इसकी घोषणा जल्द होगी.
‘रांझणा’ के बाद अभिनेता ‘शमिताभ’ में दिखे थे और उन्होंने कहा कि वह बॉलीवुड में सही ‘पटकथा’ का इंतजार कर रहे हैं. धनुष अपनी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बोल रहे थे.
फिल्म का निर्देशन केन स्कॉट ने किया है और यह रोमेन प्यूर्टोलास के उपन्यास ‘द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर हू गॉट ट्रैप्ड इन एन आइकिया वार्डरोब’ पर आधारित है. यह फिल्म 21 जून को रिलीज होने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










