ePaper

Bharat एक्टर सलमान खान के काम पर सतीश कौशिक ने कही यह बात...

Updated at : 01 Jun 2019 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
Bharat एक्टर सलमान खान के काम पर सतीश कौशिक ने कही यह बात...

मुंबई : जाने-माने अभिनेता एवं निर्देशक सतीश कौशिक का कहना है कि एक कलाकार के रूप में सलमान खान ने खुद को बहुत उभारा है. 63 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि बॉलीवुड के सुपरस्टार अपने काम के प्रति बेहद संजीदा हैं. कौशिक ने कहा, वह बहुत जोशीले और प्यारे हैं. वह लोगों का ध्यान आकर्षित […]

विज्ञापन

मुंबई : जाने-माने अभिनेता एवं निर्देशक सतीश कौशिक का कहना है कि एक कलाकार के रूप में सलमान खान ने खुद को बहुत उभारा है. 63 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि बॉलीवुड के सुपरस्टार अपने काम के प्रति बेहद संजीदा हैं.

कौशिक ने कहा, वह बहुत जोशीले और प्यारे हैं. वह लोगों का ध्यान आकर्षित करने वाले अभिनेता हैं. आज उनके अभिनय में गहराई आयी है और एक अभिनेता के तौर पर वह मजबूत हुए हैं.

वह एक बड़े सितारे हैं और अपने काम को गंभीरता से लेते हैं. फिल्मकार ने 2003 में सलमान खान अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तेरे नाम’ का निर्देशन किया था और अगली फिल्म ‘भारत’ में वह 53 वर्षीय अभिनेता के साथ नजर आयेंगे.

‘भारत’ बुधवार को रिलीज हो रही है. अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म कोरियाई फिल्म ‘एन ओड टू माई फादर’ की रीमेक है. कौशिक ने फिल्म में एक नौसेना अधिकारी की भूमिका निभायी है.

उन्होंने कहा, निर्देशक अली अब्बास जफर ने मुझे इस भूमिका की पेशकश की और मैंने उसे स्वीकार लिया. इस फिल्म में काम करना मेरे लिए एक बेहतरीन अनुभव रहा है.

मेरे लिए यह लंबे समय बाद सलमान के साथ फिर से जुड़ना है. फिल्म में कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ ने भी अभिनय किया है. बहरहाल अभिनेता ने ‘मिस्टर इंडिया’ की रीमेक को लेकर पूछे जाने पर कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है.

अभिनेता ने कहा, यह एक बड़ा ब्रांड है. अगर आज मुझे इसका प्रस्ताव मिलता है तो मैं इसे करूंगा. फिल्म में निभाये मेरे किरदार कैलेंडर को कभी मेरी फिल्मोग्राफी से मिटाया नहीं जा सकता है.

यह मेरी सबसे अधिक यादगार भूमिकाओं में शुमार है. इसका हिस्सा बनकर मुझे खुशी होगी. अगर यह फिल्म आज बनती है तो निश्चित तौर पर मैं इसे अच्छे से निभाऊंगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola