PM मोदी को अनुराग कश्यप ने दी बधाई, लेकिन साथ ही पूछा बड़ा सवाल...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2019 9:59 PM
मुम्बई : फिल्मकार अनुराग कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी लेकिन साथ ही पूछा कि वह उनकी बेटी को बलात्कार की धमकी देने वालों के खिलाफ क्या कदम उठाएंगे? इंस्टाग्राम ‘चौकीदार’ नाम के अकाउंट वाले एक यूजर ने कश्यप की बेटी को एक भद्दा संदेश भेजा था और […]
मुम्बई : फिल्मकार अनुराग कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी लेकिन साथ ही पूछा कि वह उनकी बेटी को बलात्कार की धमकी देने वालों के खिलाफ क्या कदम उठाएंगे?
इंस्टाग्राम ‘चौकीदार’ नाम के अकाउंट वाले एक यूजर ने कश्यप की बेटी को एक भद्दा संदेश भेजा था और निर्देशक को गालियां दी थी. कश्यप ने वह संदेश प्रधानमंत्री के ट्विटर अकाउंट से टैग कर गुरुवार को लिखा, प्रिय नरेन्द्र मोदी सर, जीत पर बधाई हो और समावेशी संदेश के लिए शुक्रिया.
निर्देशक ने घिनौने पोस्ट का स्क्रीन शॉट साझा करते हुए कहा, श्रीमान कृपया बताएं कि ऐसे लोगों से कैसे निपटा जाए जो आपकी जीत के जश्न को मेरी बेटी को ऐसी धमकी देकर इसलिए मनाते हैं, क्योंकि मैं आपका विरोधी हूं.
निर्माता अशोक पंडित के इस पर टिप्पणी करने से मामला और बढ़ गया. पंडित ने लिखा, ट्विटर हैंडल ‘फोटोशॉप’ किया प्रतीत होता है क्योंकि यह अकाउंट मौजूद नहीं है. ऐसा मालूम होता है कि शहरी नक्सलियों ने बनाया है ताकि मोदी को गाली देने का मौका मिले… जब पूरी दुनिया खुश हो.
पंडित ने कश्यप को पुलिस में शिकायत करने की सलाह भी दी. इस पर गुस्साए कश्यप ने कहा, तुम मूर्ख उसे इंस्टाग्राम या ट्विटर पर ढूंढो… मेरी बेटी को धमकी मिल रही है.
इसके बाद पंडित ने कश्यप द्वारा नशे में किए संदेश का स्क्रीनशॉट साझा किया. पंडित ने लिखा, निश्चित तौर पर आप आज के नतीजों से सदमे में हैं. नशे में मुझे गालियां दे रहे हैं, ट्विटर पर गलत इंसान को टैग कर रहे हैं.
इसके बाद पंडित ने ट्विटर पर मुम्बई पुलिस और मुम्बई पुलिस आयुक्त को टैग करते हुए लिखा कि ये ‘chowkidar_ramsanghi’ का पता लगा कार्रवाई कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










