बॉलीवुड के इस एक्टर ने ढाई साल के भीतर तोड़ दी शादी, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात

मुंबई: अभिनेता अरुणोदय सिंह ने शनिवार को घोषणा किया कि वह और उनकी पत्नी ली एल्टन ने अलग होने का फैसला किया है. 36 वर्षीय अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अलग होने की खबर को साझा किया. उन्होंने कहा, मैं कुछ समय से पोस्ट नहीं लिख रहा हूं. इसके पीछे एक कारण है, एक दुखद कारण. […]
मुंबई: अभिनेता अरुणोदय सिंह ने शनिवार को घोषणा किया कि वह और उनकी पत्नी ली एल्टन ने अलग होने का फैसला किया है. 36 वर्षीय अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अलग होने की खबर को साझा किया.
उन्होंने कहा, मैं कुछ समय से पोस्ट नहीं लिख रहा हूं. इसके पीछे एक कारण है, एक दुखद कारण. लगता है, मेरी शादी खत्म हो गयी है.
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी पोस्ट में अरुणोदय ने कहा, साबित हुआ कि हम प्रेम में बहुत अच्छे थे, किंतु वास्तविकता का सामना नहीं कर पाए.
हमारे सर्वश्रेष्ठ प्रयासों, पेशेवर परामर्श और अलग रहने की कोशिश से संबंधित चल रहे एक प्रयोग के बावजूद, कुछ भी ऐसा नहीं लगता है जिसने हमारे बीच उभरे मूलभूत अंतरों को पाटने में मदद की हो.
समझदारी यही है कि हमें आगे बढ़ जाना चाहिए. मुझे लगता है कि हम दोनों बेहतर हैं. हम इसे संवेदना और गरिमा के साथ हल करने की कोशिश करेंगे.
अरुणोदय और एल्टन ने दिसंबर 2016 में हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक भव्य समारोह में शादी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




