ब्राजील : साओ पाउलो फैशन वीक में कैटवॉक के दौरान पुरुष मॉडल की मौत

साओ पाउलो : साओ पाउलो फैशन वीक के अंतिम दिन शनिवार को कैटवॉक के दौरान ब्राजील का एक मॉडल बेसुध हो कर गिर गया और उसकी मौत हो गयी. संगठन ने एक बयान में बताया, ‘एसपीएफडब्ल्यू को अभी तत्काल मॉडल टेल्स सोएर्स की मौत की खबर मिली है, वह ओक्सा शो के दौरान अचानक बीमार […]
साओ पाउलो : साओ पाउलो फैशन वीक के अंतिम दिन शनिवार को कैटवॉक के दौरान ब्राजील का एक मॉडल बेसुध हो कर गिर गया और उसकी मौत हो गयी. संगठन ने एक बयान में बताया, ‘एसपीएफडब्ल्यू को अभी तत्काल मॉडल टेल्स सोएर्स की मौत की खबर मिली है, वह ओक्सा शो के दौरान अचानक बीमार हो गये.’ संगठन ने मौत का कारण नहीं बताया है.
स्थानीय मीडिया की खबर के मुताबिक, रनवे से जाने के लिए मुड़ने के दौरान 26 वर्षीय मॉडल गिर गया. डॉक्टरों ने तत्काल उसकी चिकित्सा शुरू की. एसपीएफडब्ल्यू ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




