Friday OTT Releases: वीकेंड का जुगाड़ हो गया, Netflix से JioHotstar तक इस शुक्रवार रिलीज हो रही हैं ये धांसू फिल्में-सीरीज

Updated:
विज्ञापन
शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को OTT पर रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को OTT पर रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

वीकेंड पर कुछ नया देखने का प्लान है? 17 जुलाई को नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार और जी5 पर 'द ईस्ट पैलेस', 'मां इंति बंगाराम', 'हार्टस्टॉपर फॉरएवर' समेत कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. यहां देखें पूरी लिस्ट.

विज्ञापन

Friday OTT Releases July 17, 2026: वीकेंड करीब है और अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस बार OTT पर क्या नया देखें, तो आपके लिए कई शानदार ऑप्शन आने वाले हैं. 17 जुलाई को Netflix, JioHotstar और ZEE5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन, क्राइम, रोमांस, थ्रिलर और के-ड्रामा से भरपूर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. सामंथा रुथ प्रभु की दमदार वापसी से लेकर मच अवेटेड के-ड्रामा 'द ईस्ट पैलेस' और 'हार्टस्टॉपर फॉरएवर' तक, इस हफ्ते हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास है. आइए जानते हैं इस शुक्रवार OTT पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट.

The East Palace (Netflix)

अगर आपको के-ड्रामा और रहस्य वाली कहानियां पसंद हैं, तो 'द ईस्ट पैलेस' आपके लिए है. इस सीरीज में एक राजा अपने महल पर आए बड़े खतरे को रोकने के लिए एक बहादुर तलवारबाज और एक ऐसी लड़की की मदद लेता है, जो मरे हुए लोगों की आवाज सुन सकती है. दोनों मिलकर एक बड़े रहस्य का पता लगाते हैं.

Desire (Netflix)

'डिजायर' एक मैक्सिकन थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी एक महिला वकील की है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसे अपनी बेटी के स्विमिंग कोच से प्यार हो जाता है. इसके बाद रिश्तों में कई बड़े मोड़ आते हैं और कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है.

Maa Inti Bangaaram (JioHotstar)

इस तेलुगु फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में हैं. वह पहले एक खतरनाक हत्यारिन होती हैं, लेकिन बाद में सामान्य जिंदगी जीना चाहती हैं. तभी उनका पुराना अतीत वापस आ जाता है और उन्हें फिर से लड़ाई लड़नी पड़ती है.

Heartstopper Forever (Netflix)

यह लोकप्रिय रोमांटिक सीरीज 'हार्टस्टॉपर' का आखिरी भाग है. इसमें निक और चार्ली अपने रिश्ते और भविष्य को लेकर नई चुनौतियों का सामना करते हैं. अगर आपको इमोशनल और रोमांटिक कहानियां पसंद हैं, तो यह सीरीज आपके लिए है.

23,000 Lives (Netflix)

यह फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित है. इसमें कुछ युवा मिलकर समुद्र में फंसे लोगों की जान बचाने का फैसला करते हैं. लेकिन इस काम के दौरान उन्हें कई मुश्किलों और कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.

The Devil (ZEE5)

'द डेविल' एक कन्नड़ एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी कृष्णा नाम के एक आम इंसान की है, जो अचानक एक बड़े राजनीतिक मिशन में फंस जाता है. इसके बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है.

Transfer Trimurthulu (ZEE5)

यह एक तेलुगु क्राइम ड्रामा है. कहानी एक पुलिस अधिकारी की है, जो 20 साल पुराने केस की दोबारा जांच शुरू करता है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कई बड़े राज सामने आते हैं.

यह भी पढ़ें: Theatre Releases This Week: थिएटर जाने का है प्लान? इस हफ्ते 'GDN' से 'बगवान' तक रिलीज होंगी 11 नई फिल्में


विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola