Alliance Wild Card Entry: अली गोनी के बाद अब कशिश कपूर की वाइल्ड कार्ड एंट्री, क्या बदल जाएगा पूरा गेम?

Updated:
विज्ञापन

कशिश कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' में कशिश कपूर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने जा रही हैं. बिग बॉस 18 और स्प्लिट्सविला X5 से चर्चा में आईं कशिश की एंट्री से शो में नया ट्विस्ट आने की उम्मीद है. जानिए क्यों उनकी एंट्री को गेम चेंजर माना जा रहा है.

विज्ञापन

Alliance Wild Card Entry: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' में जल्द ही एक और ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. 'बिग बॉस 18' और 'स्प्लिट्सविला X5' से चर्चा में आईं कशिश कपूर अब शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने जा रही हैं. आइए जानते हैं क्यों कशिश की एंट्री को इतना खास माना जा रहा है.

विज्ञापन

Kashish Kapoor Game Plan: क्यों माना जा रहा है गेम चेंजर?

कशिश कपूर को उनके बेबाक अंदाज और दमदार गेम के लिए जाना जाता है. वह सिर्फ दिमाग से गेम खेलना ही नहीं जानतीं, बल्कि टास्क में भी पूरी ताकत लगाती हैं. 'बिग बॉस 18' में भी उन्होंने कई बार अपनी बात खुलकर रखी थी और जरूरत पड़ने पर सलमान खान के सामने भी अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटीं.

ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी एंट्री से 'अलायंस' के अंदर बने कई पुराने ग्रुप्स और समीकरण बदल सकते हैं. वहीं, रीवा किशन का गेम पहले ही कमजोर पड़ चुका है. डॉली जावेद को धोखा देने के बाद घर के कई सदस्य उनके खिलाफ हो गए हैं. ऐसे में कशिश की एंट्री शो में नया ट्विस्ट ला सकती है.

अली गोनी के आने से कैसे बदला खेल?

पिछले हफ्ते ही शो में टीवी एक्टर अली गोनी और सीमा सजदेह की वाइल्डकार्ड एंट्री हुई थी. अली के आते ही शो का पूरा खेल पलट गया है. अब तक शो में कुशाल टंडन का राज चल रहा था और वे अपनी मर्जी से लोगों को शो से बाहर करवा रहे थे. लेकिन अली ने आकर सबको बता दिया कि बाहर की दुनिया में लोग कुशाल के बारे में क्या सोच रहे हैं. इस वजह से कुशाल अब कमजोर पड़ गए हैं और उनकी अपने ही दोस्त अरसलान गोनी (जो अली के भाई हैं) से अनबन होने लगी है.

कुशाल और अली के बीच इतनी बड़ी लड़ाई हो गई कि कुशाल ने एली को शो के बाहर देख लेने की चुनौती दे दी है.

क्या है यह 'एलायंस' शो?

यह एक ऐसा रियलिटी शो है जिसे मशहूर बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू होस्ट करते हैं. इस शो में कई जाने-माने सितारे हिस्सा लेते हैं. वे रोज मुश्किल टास्क करते हैं, आपस में दोस्त और ग्रुप (एलायंस) बनाते हैं और खुद को शो से बाहर होने से बचाते हैं. यह शो हर रोज दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर दिखाया जाता है.

कशिश के आने के बाद अब यह देखना मजेदार होगा कि वह घर के अंदर क्या नया हंगामा करती हैं.

यह भी पढ़ें: Alliance: मैंने अपने सच्चे प्यार को खो दिया… सोहेल खान ने पहली बार बताया क्यों टूटा था सीमा सजदेह संग 24 साल पुराना रिश्ता

यह भी पढ़ें: Alliance: एक्स-हसबैंड सोहेल खान के साथ शो में एंट्री पर सीमा सजदेह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आप वहां हैं, तो थोड़ा सुकून है


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola