Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: शगुन शर्मा ने छोड़ा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2', बोलीं- यह सफर हमेशा याद रहेगा
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 शगुन शर्मा एग्जिट, फोटो- इंस्टाग्राम
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में परी विरानी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शगुन शर्मा अब शो का हिस्सा नहीं होंगी. इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है, जिसमें उन्होंने अपने सफर और किरदार से जुड़ी यादों को फैंस के साथ शेयर किया.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Shagun Sharma Exit: एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को छोड़ दिया है. शो में आने वाले 10 साल के लीप के बाद वह अब नजर नहीं आएंगी. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर सेट की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए दी. शगुन ने बताया कि 'परी विरानी' का किरदार निभाना उनके लिए हमेशा खास रहेगा. आइए जानते हैं कि उन्होंने अपनी पोस्ट में और क्या कुछ लिखा.
Shagun Sharma Emotional Post: 'परी विरानी हमेशा मेरे दिल में रहेगी'
View on Instagram
शगुन शर्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'परी विरानी' को अलविदा कहते हुए उनका दिल भर आया है. उन्होंने बताया कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का हिस्सा बनना उनके लिए किसी सम्मान से कम नहीं था.बचपन से जिस शो को देखते हुए वह बड़ी हुईं, उसी शो में तुलसी और मिहिर विरानी की बेटी का किरदार निभाना उनके लिए गर्व की बात रही.
शगुन ने यह भी बताया कि इस शो ने उन्हें सिर्फ यादें ही नहीं दीं, बल्कि उनका पहला स्टार परिवार अवॉर्ड और पहला ITA अवॉर्ड भी दिलाया.इसके लिए उन्होंने एकता कपूर, बालाजी टेलीफिल्म्स, स्मृति ईरानी, अमर उपाध्याय और पूरी कास्ट-क्रू का शुक्रिया अदा किया.साथ ही उन्होंने फैंस का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने परी विरानी के किरदार को प्यार दिया, सपोर्ट किया और हर पल उनका हौसला बढ़ाया.पोस्ट के आखिर में शगुन ने लिखा कि 'परी विरानी हमेशा मेरे दिल में रहेगी.'
शगुन की पोस्ट पर आया एकता कपूर का रिएक्शन
शगुन शर्मा की पोस्ट पर एकता कपूर ने भी कमेंट किया. उन्होंने लिखा, "गुड लक." वहीं शो में अजय का किरदार निभाने वाले निर्वाण आनंद ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "और फिर परी और अजय हमेशा खुशी-खुशी साथ रहे."


अब किस शो में नजर आएंगी शगुन शर्मा?
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' छोड़ने के बाद अब शगुन शर्मा जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी 15' में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगी. यह शो 1 अगस्त 2026 से शुरू होगा.
हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में परी विरानी का किरदार अब कौन निभाएगा.
यह भी पढ़ें: 10 साल बाद क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आएगा लीप, ये 2 किरदार कहेंगे अलविदा, पार्थ बोले- चौंकाने वाला बड़ा ट्विस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए