TMKOC: क्या 18 साल बाद 'तारक मेहता' छोड़ देंगे जेठालाल? दिलीप जोशी की एग्जिट की खबरों पर मेकर्स ने बताया सच

जेठालाल के रूप में दिलीप जोशी, फोटो- इंस्टाग्राम
TMKOC Dilip Joshi Exit: क्या दिलीप जोशी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ रहे हैं? जेठालाल की एग्जिट की खबरों पर मेकर्स ने सच्चाई बताई है.

TMKOC Dilip Joshi Exit: टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही थी. दावा किया जा रहा था कि शो के सबसे पसंदीदा किरदार जेठालाल यानी दिलीप जोशी जल्द ही शो छोड़ने वाले हैं और उनकी कहानी हमेशा के लिए खत्म कर दी जाएगी. इन खबरों के बीच अब शो के मेकर्स ने चुप्पी तोड़ते हुए पूरी सच्चाई बता दी है.
Jethalal Exit Rumours: मेकर्स ने बताया क्या है सच
मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शो से जुड़े एक सूत्र ने दिलीप जोशी के शो छोड़ने की खबरों को पूरी तरह अफवाह बताया है. सूत्र ने साफ कहा कि दिलीप जोशी कहीं नहीं जा रहे हैं और मेकर्स की तरफ से जेठालाल के किरदार को खत्म करने की कोई योजना नहीं है.
सूत्र ने कहा, "ऐसी अफवाहें पहले भी कई बार उड़ चुकी हैं, लेकिन इनमें कोई सच्चाई नहीं है. दिलीप जोशी आज भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का अहम हिस्सा हैं."
TMKOC Cast Exit: पहले भी कई बड़े सितारे कह चुके हैं शो को अलविदा
पिछले कुछ सालों में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से कई बड़े कलाकार अलग हो चुके हैं. इनमें दिशा वकानी, शैलेश लोढ़ा, गुरुचरण सिंह और जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल जैसे नाम शामिल हैं.
यही वजह है कि जब भी शो के किसी बड़े कलाकार के जाने की खबर सामने आती है, फैंस तुरंत परेशान हो जाते हैं. हालांकि, इस बार दिलीप जोशी के शो छोड़ने की खबर पूरी तरह गलत निकली.
18 साल से दिल जीत रहे हैं जेठालाल
दिलीप जोशी साल 2008 से जेठालाल का किरदार निभा रहे हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग, बबीता जी के साथ उनकी बातचीत, बापूजी की डांट और गोकुलधाम सोसायटी के बाकी सदस्यों के साथ उनकी मजेदार केमिस्ट्री आज भी दर्शकों को खूब पसंद आती है.
यह भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोकुलधाम सेट पर चल रही तोड़फोड़, क्या बंद होने वाला है शो? जानिए सच
यह भी पढ़ें: बाघा से धोखा मिलते ही इस शख्स ने बावरी को किया शादी के लिए प्रपोज, गोकुलधाम वालों ने कहा ये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










