ePaper

OMG! इंडिया में गूगल पर 2018 में सबसे ज्यादा सर्च की गयीं प्रिया प्रकाश वारियर

Updated at : 13 Dec 2018 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
OMG! इंडिया में गूगल पर 2018 में सबसे ज्यादा सर्च की गयीं प्रिया प्रकाश वारियर

प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. 30 सेकेंड का वीडियो वायरल होने के बाद रातोंरात स्‍टार बनी प्रिया प्रकाश ने नयी उपलब्धि हासिल की है. आंख मारने वाले एक दृश्य को लेकर सोशल मीडिया में सुर्खियों में आईं मलयाली अभिनेत्री इस साल देश में गूगल पर सबसे अधिक ढूंढे (सर्च) जाने वाली […]

विज्ञापन

प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. 30 सेकेंड का वीडियो वायरल होने के बाद रातोंरात स्‍टार बनी प्रिया प्रकाश ने नयी उपलब्धि हासिल की है. आंख मारने वाले एक दृश्य को लेकर सोशल मीडिया में सुर्खियों में आईं मलयाली अभिनेत्री इस साल देश में गूगल पर सबसे अधिक ढूंढे (सर्च) जाने वाली शख्सियत रहीं. उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान जैसे सितारों को भी पीछे छोड़ दिया. गूगल के ‘इयर इन सर्च’ में वारियर भारत में सबसे अधिक खोजी गयी शख्सियतों में पहले स्थान पर रहीं.

इसके बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास, हरियाणवी गायिका सपना चौधरी, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर के पति आनन्द आहूजा, अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान, सलमान खान भी सर्च किये गये.

ब्रिटिश राजकुमार हैरी से विवाह करने वाली अभिनेत्री मेगन मर्केल, भजन गायक अनूप जलोटा और फिल्म-निर्माता एवं दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के पति बोनी कपूर का स्थान आता है. वैश्विक स्तर पर मर्केल पहले स्थान पर रहीं. पूर्व अमेरिकी अभिनेत्री ने इस साल की शुरुआत में राजकुमार हैरी से विवाह किया था.

इस सूची में गायिका डेमी लोवेटो, अभिनेता सिलवेस्टर स्टैलोन, अभिनेता लोगान पॉल और टीवी शख्सियत ख्लो कर्दीशियां का स्थान आता है. दिग्गज सर्च इंजन वेबसाइट पर ढूंढे जाने वाले प्रमुख गानों में नेहा कक्कड़ का दिलबर-दिलबर, अरिजीत सिंह का तेरा फितूर और आतिफ असलम का देखते-देखते शामिल हैं.

https://www.instagram.com/p/Be-0hR9jBqT/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

दअरसल प्रिया प्रकाश वारियर इस वीडियो में अपने आंखों के इशारों से अपने ब्‍वॉयफ्रेंड के प्रति प्‍यार का इजहार करती नजर आई थी. यह वीडियो मलयामल फिल्म ओरू अदार लव (Oru Adaar Love) का है. फिल्‍म में मनिक्‍य मलाराया पूवी नाम से गाना है, जिसमें यह सीन दिखाया गया है. उनकी मुस्‍कान पर सोशल मीडिया फिदा हो गया था और यह लड़की अपनी डेब्यू फिल्‍म से पहले सुर्खियों में छा गई थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola