Just Married: मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र डाले इस अंदाज में जोधपुर एयरपोर्ट पर दिखी प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड स्टार्स दीपिका-रणवीर की शादी के लगभग महीनेभर बाद पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा और हाॅलीवुड म्यूजीशियन निक जोनस की शादी भी बड़े तामझाम के साथ संपन्न हो गयी. राजस्थान के जोधपुर स्थित उमेद भवन पैलेसमें आयोजित इस शाही अंदाज की शादी में दुनियाभर की गिनी-चुनी हस्तियों को बुलाया गया था. अब चूंकि शादी की […]
बॉलीवुड स्टार्स दीपिका-रणवीर की शादी के लगभग महीनेभर बाद पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा और हाॅलीवुड म्यूजीशियन निक जोनस की शादी भी बड़े तामझाम के साथ संपन्न हो गयी.
राजस्थान के जोधपुर स्थित उमेद भवन पैलेसमें आयोजित इस शाही अंदाज की शादी में दुनियाभर की गिनी-चुनी हस्तियों को बुलाया गया था.
अब चूंकि शादी की सारी रस्में पूरी हो चुकी हैं, ऐसे में शादी के बाद न्यूली मैरीड कपल के अलावा शादी में शामिल हाेनेपहुंचे सारे मेहमान और रिश्तेदार, धीरे-धीरे अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करने लगे हैं.
चार दिसंबर,दिन मंगलवार को यह कपल अपनी शादी का रिसेप्शन दिल्ली में देने जा रहा है. इसके लिए प्रियंका और निक अपने सगे-संबंधियों के साथ सोमवार को जोधपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए.
इस दौरान जोधपुर और दिल्ली एयरपोर्ट से देसी गर्ल प्रियंका और उनके नये-नवेले पति निक की ताजा तस्वीरें सामने आयी हैं. बॉलीवुड के सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इसनये जोड़े को अपने कैमरे में कैद करइनके कुछ फोटोज और वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
https://www.instagram.com/p/Bq66cy_nrKC/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading
https://www.instagram.com/p/Bq7U_3jHySL/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading
इस दौरान जोधपुर एयरपोर्ट से देसी गर्ल प्रियंका और उनके नये-नवेले पति निक की ताजा तस्वीरें सामने आयी हैं. सोशल मीडिया में वायरल हो रहीं तस्वीरों में प्रियंका हरे रंग की साड़ी पहनीनजर आ रही हैं.
https://www.instagram.com/p/Bq7M5O_HiOX/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading
उन्होंने माथे पर सिंदूर लगाया है और गले में मंगलसूत्र भी पहना है. इन तस्वीरों में प्रियंका और निक के बीच अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही है. जहां प्रियंका पारंपरिक अंदाज में नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ निकनेअपना लुक कूल ही रखा है. वह ब्राउन कलर के केजुअल वेयर में देख गये.
https://www.instagram.com/p/Bq7Mj_CniT_/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading
https://www.instagram.com/p/Bq658S5ng4r/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading
मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर कोईसाई रीति से शादी की. इसके अगले दिन, यानी 2 दिसंबर को दोनों ने हिंदू रिवाज से शादी की. इस शादी के जश्न में अंबानी परिवार भी शामिल हुआ. शादी की रस्मों की कई तस्वीरें प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
यह भी पढ़ें –
एक दूसरे के साथ काफी बोल्ड हुए प्रियंका-निक, PHOTOS
#DeepVeerReception : मुंबई रिसेप्शन में लाइमलाइट बटोर ले गये ये 5 अनमैरिड कपल्स…
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




