पेरिटोनियल और गर्भाशय के कैंसर से ग्रसित हैं ''मेजर साब'' में बिग बी की जीवनसंगिनी नफीसा अली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2018 6:12 PM
नयी दिल्ली : बॉलीवुड की फिल्मों में अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘मेजर साब’ में बिग बी की जीवनसंगिनी की भूमिका निभाने वाली और रंगमंच की अनुभवी कलाकार नफीसा अली पेरिटोनियल और गर्भाशय के कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं. फिल्म और रंगमंच की अनुभवी कलाकार नफीसा अली ने बताया कि वह गर्भाशय और पेरिटोनियल कैंसर […]
नयी दिल्ली : बॉलीवुड की फिल्मों में अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘मेजर साब’ में बिग बी की जीवनसंगिनी की भूमिका निभाने वाली और रंगमंच की अनुभवी कलाकार नफीसा अली पेरिटोनियल और गर्भाशय के कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं. फिल्म और रंगमंच की अनुभवी कलाकार नफीसा अली ने बताया कि वह गर्भाशय और पेरिटोनियल कैंसर से जूझ रही हैं. स्टेज-3 कैंसर का पता चलने के एक दिन बाद अली ने लोगों के साथ अपनी बीमारी की सूचना साझा की है.
https://www.instagram.com/p/BqSDtsZhcFW/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading
अली (61) ने अपनी बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि मेरी प्रिय पिया, जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. कैंसर से लड़ने और उसे हराने के लिए मेरी वजह हैं मेरे बच्चे. गर्भाशय और पेरिटोनियल कैंसर से संघर्ष जारी रहेगा. पश्चिम बंगाल में जन्मीं नफीसा ने 1979 में शशि कपूर की फिल्म ‘जुनून” के साथ फिल्मों में कदम रखा. उनकी कुछ अन्य फिल्में ‘मेजर साब’, ‘लाइफ इन ए मेट्रो‘, ‘यमला पगला दीवाना’ और ‘साहेब बीबी और गैंगस्टर 3′ हैं.
अली कांग्रेस पार्टी की सदस्य भी हैं. वर्ष 2009 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था. उनका विवाह अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ी कर्नल आरएस सोढ़ी से हुआ है. उनके दो बच्चे अजीत और अरमाना हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










