ePaper

Pregnant हैं प्रियंका चोपड़ा की सहेली मेगन मर्केल, Good News पर दिया ऐसा रिएक्शन...

Updated at : 20 Oct 2018 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
Pregnant हैं प्रियंका चोपड़ा की सहेली मेगन मर्केल, Good News पर दिया ऐसा रिएक्शन...

लॉस एंजिलिस : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी अच्छी मित्र मेगन मर्केल के गर्भवती होने की खबर से बहुत खुश और रोमांचित हैं. प्रियंका ने कहा, उम्मीद है कि मातृत्व का यह दौर डचेज ऑफ ससेक्स के लिए बहुत ही शानदार होगा. लॉस वेगास में जेबीएल फेस्ट के दौरान प्रियंका ने पीपल मैगजीन से बातचीत में […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी अच्छी मित्र मेगन मर्केल के गर्भवती होने की खबर से बहुत खुश और रोमांचित हैं. प्रियंका ने कहा, उम्मीद है कि मातृत्व का यह दौर डचेज ऑफ ससेक्स के लिए बहुत ही शानदार होगा.

लॉस वेगास में जेबीएल फेस्ट के दौरान प्रियंका ने पीपल मैगजीन से बातचीत में कहा, दोस्त होने के नाते मैं कहना चाहूंगी कि मैं उसके लिए बहुत खुश और रोमांचित हूं. मेरे विचार से यह हर महिला के जीवन का एक नया दौर होता है और उम्मीद है कि यह बहुत शानदार होगा क्योंकि वह भी यही चाहेगी.

बरसों से 36 वर्षीय प्रियंका और 37 वर्षीय मर्केल अच्छी सहेलियां रही हैं. मई में जब मर्केल का इंग्लैंड में युवराज हैरी से विवाह हुआ था तब प्रियंका समारोह में मौजूद थीं. पिछले माह प्रियंका ने कहा था कि ‘डचेज ऑफ ससेक्स’ की भूमिका में मर्केल अपनी जिम्मेदारी का बहुत बेहतर तरीके से निर्वाह कर रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola