अमिताभ बच्चन 850 से ज्यादा किसानों की कर्ज चुकाने में करेंगे मदद

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश के 850 से ज्यादा किसानों को कर्ज चुकाने में मदद करेंगे. अभिनेता ने कहा कि उन्होंने पहले भी महाराष्ट्र के 350 से ज्यादा किसानों को ऋण चुकाने में मदद की थी. बच्चन ने अपने ब्लॉग में कहा कि 350 से ज्यादा किसानों […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश के 850 से ज्यादा किसानों को कर्ज चुकाने में मदद करेंगे. अभिनेता ने कहा कि उन्होंने पहले भी महाराष्ट्र के 350 से ज्यादा किसानों को ऋण चुकाने में मदद की थी.
बच्चन ने अपने ब्लॉग में कहा कि 350 से ज्यादा किसानों को कर्ज चुकाने में दिक्कत हो रही थी. उन्हें खुदकुशी से रोकने के लिए कुछ दिन पहले उनका ऋण चुकाया गया है.
इससे पहले आंध्र और विदर्भ के किसानों का कर्ज चुकाया गया था. अब उत्तर प्रदेश के 850 से ज्यादा किसानों की पहचान की गयी है और उनके 5.5 करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्ज को चुकाने में मदद की जाएगी. अभिनेता ने यह साझा किया कि वह अजीत सिंह की भी मदद करेंगे जो केबीसी कर्मवीर में दिखे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




