महाराष्ट्र महिला आयोग ने तनुश्री दत्ता की शिकायत पर नाना पाटेकर, तीन अन्य को नोटिस भेजे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2018 10:44 PM
मुंबई : तनुश्री दत्ता की उत्पीड़न शिकायत पर संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने मंगलवार को अभिनेता नाना पाटेकर, निर्माता समी सिद्दीकी, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और फिल्म निर्देशक राकेश सारंग को नोटिस जारी किये. आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर ने कहा कि आयोग ने उन लोगों को नोटिस भेजे हैं जिनके नाम दत्ता […]
मुंबई : तनुश्री दत्ता की उत्पीड़न शिकायत पर संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने मंगलवार को अभिनेता नाना पाटेकर, निर्माता समी सिद्दीकी, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और फिल्म निर्देशक राकेश सारंग को नोटिस जारी किये.
आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर ने कहा कि आयोग ने उन लोगों को नोटिस भेजे हैं जिनके नाम दत्ता ने लिये. आयोग ने उनसे 10 दिन के भीतर अपने जवाब देने को कहा.
आयोग ने मुंबई पुलिस को भी पत्र लिखकर इस संबंध में दत्ता की शिकायत पर की गयी कार्रवाई की जानकारी मांगी. दत्ता ने दावा किया था कि पाटेकर ने कथित तौर पर 2008 में एक फिल्म के सेट पर उनके साथ बदसलूकी की थी.
उन्होंने इस मामले में आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है. पाटेकर ने अपने खिलाफ आरोपों को खारिज कर दिया है. राहतकर ने एक वीडियो में कहा कि आयोग ने दत्ता की कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत पर संज्ञान लिया है.
उन्होंने कहा कि हमने दत्ता से भी आयोग के समक्ष उपस्थित होकर मामले में और अधिक जानकारी साझा करने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










