ePaper

कपिल शर्मा कमबैक के लिये अक्षय कुमार को कर रहे हैं फॉलो, ये रहा सबूत...

Updated at : 22 Sep 2018 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
कपिल शर्मा कमबैक के लिये अक्षय कुमार को कर रहे हैं फॉलो, ये रहा सबूत...

कपिल शर्मा ने हाल ही में ऐलान किया था कि वे जल्‍द ही नये शो के साथ टीवी पर वापसी करने वाले हैं. उन्‍होंने फैंस से यह भी वादा किया कि वे नये शो के जरिये फैंस को खूग हंसायेंगे और यह शो पहले से ज्‍यादा धमाकेदार है. कपिल शर्मा इनदिनों कमबैक के लिए जमकर […]

विज्ञापन

कपिल शर्मा ने हाल ही में ऐलान किया था कि वे जल्‍द ही नये शो के साथ टीवी पर वापसी करने वाले हैं. उन्‍होंने फैंस से यह भी वादा किया कि वे नये शो के जरिये फैंस को खूग हंसायेंगे और यह शो पहले से ज्‍यादा धमाकेदार है. कपिल शर्मा इनदिनों कमबैक के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं, इसके लिए वे अपने रुटीन और फिटनेस पर खासा ध्‍यान दे रहे हैं. खास बात यह है कि इसके लिए वे बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार को फॉलो कर रहे हैं.

कपिल शर्मा इनदिनों अक्षय कुमार से प्रेरणा ले रहे हैं. हाल ही में कपिल शर्मा ने ट्वीट कर इस बात का खुलासा किया. उन्‍होंने लिखा,’ चलो अब सोने का समय हो गया है. अक्षय कुमार पाजी को फॉलो कर रहे हैं.’

बता दें कि अक्षय कुमार ‘जल्‍दी सो जाओ और सुबह जल्‍दी उठो’ की रुटीन को फॉलो करते हैं. वे बॉलीवुड में एक शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ फिटनेस को लेकर भी जाने जाते हैं. अक्षय को इंडस्‍ट्री का सबसे ज्‍यादा अनुशासन फॉलो करनेवाले अभिनेता हैं.

अब देखना दिलचस्‍प होगा कि कपिल शर्मा कब टीवी पर वापसी करेंगे. जब एक फैने ने कपिल से पूछा कि वे दीवाली से पहले नया शो लेकर आ रहे हैं कि बाद में ? कपिल ने जवाब में लिखा, आसपास ही समझो. अभी तक डेट फाइनल नहीं की गई है. आपको जल्‍द ही इसकी जानकारी मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola