VIDEO: क्‍या बिग बॉस के घर अंदर मोबाइल फोन का इस्‍तेमाल कर रहे हैं श्रीसंत ?

Updated at : 20 Sep 2018 12:52 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: क्‍या बिग बॉस के घर अंदर मोबाइल फोन का इस्‍तेमाल कर रहे हैं श्रीसंत ?

बिग बॉस के कंटेस्‍टेंट्स को घर के अंदर मोबाइल फोन का उपयोग करना प्रति‍बंधित कर दिया जाता है क्‍योंकि उन्‍हें पूरे 105 दिन के लिए बाहर की दुनिया से अलग कर दिया जाता है. बिग बॉस के इस सख्‍त नियम के बावजूद सोशल मीडिया पर हर सीजन में कुछ तसवीरें और वीडियो वायरल हो जाते […]

विज्ञापन

बिग बॉस के कंटेस्‍टेंट्स को घर के अंदर मोबाइल फोन का उपयोग करना प्रति‍बंधित कर दिया जाता है क्‍योंकि उन्‍हें पूरे 105 दिन के लिए बाहर की दुनिया से अलग कर दिया जाता है. बिग बॉस के इस सख्‍त नियम के बावजूद सोशल मीडिया पर हर सीजन में कुछ तसवीरें और वीडियो वायरल हो जाते हैं जो बिग बॉस शो की विश्‍वसनीयता पर सवाल उठाते हैं. इसमें सबसे आम बात है घर के अंदर मोबाइल फोन होना. श्रीसंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत सबा खान और सोमी खान के साथ हुए झगड़े को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. खान बहनों से तीखी बहस के बाद उन्‍होंने बिग बॉस से बाहर जाने के लिए दरवाजा खोलने का अनुरोध किया था.

https://www.instagram.com/p/Bn6OQngHBxe/?utm_source=ig_embed_loading

Video: Instagram

अब सोशल मीडिया पर श्रीसंत के कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसे देखकर आप चौंक सकते हैं. रात के अंधेरे में श्रीसंत के हाथों में मोबाइल फोन जैसा कुछ देखा गया. दावा किया जा रहा है कि मोबाइल फोन ही है. रोशनी बंद हो जाने के बाद अपने बिस्‍तर पर बैठे श्रीसंत सेलफोन जैसे दिखनेवाले डिवाइस को कंबल के नीचे छिपाते नजर आ रहे हैं.

हालांकि ऐसा भी हो सकता है कि यह बिग बॉस द्वारा दिये टास्‍क का ए‍क हिस्‍सा हो जिसमें मोबाइल फोन (स्कॉल्सिंग) का उपयोग करना शामिल है. लेकिन अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है.

‘बिग बॉस 8’ में कुछ ऐसा हुआ था जब करिश्‍मा तन्‍ना की जींस की पिछली जेब में मोबाइल जैसा डिवाइस देखा गया था. यहां तक कि स्‍मोकिंग ज़ोन में एक चार्जर भी पकड़ा गया था. हालांकि बाद में कहा गया कि यह टास्‍क का एक हिस्‍सा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola