120 Bahadur फिल्म के टाइटल पर यादव समुदाय का बवाल, '120 बहादुर अहीर' करने की मांग, सड़कों पर उग्र प्रदर्शन
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 21 Sep 2025 6:18 PM
यादव समुदाय ने फिल्म 120 बहादुर को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
120 bahadur movie: फरहान अख्तर अभिनीत अपकमिंग फिल्म '120 बहादुर' के टाइटल को लेकर भारी बवाल शुरू हो गया है. हरियाणा में सैकड़ों की संख्या में यादव समुदाय के लोग सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया.
120 bahadur movie: हरियाणा के गुरुग्राम में यादव समुदाय के सदस्यों ने फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म ‘120 बहादुर’ के शीर्षक के विरोध में सड़क जाम कर दिया. एक प्रदर्शनकारी तरुण ने कहा, “यादव समाज आज यहां इकट्ठा हुआ है. हमें सरकार से कोई शिकायत नहीं है, हम बस फरहान अख्तर अभिनीत ‘120 बहादुर’ का विरोध कर रहे हैं. हमारे पूर्वजों ने देश के लिए बहुत कुछ कुर्बान किया है, लेकिन इस फिल्म में किसी और पर ध्यान केंद्रित किया गया है.
क्या है यादव समुदाय के लोगों की मांग
हमारी मांग है कि या तो फिल्म का नाम बदलकर ‘120 बहादुर अहीर’ कर दिया जाए, नहीं तो हम फिल्म का बहिष्कार करेंगे. यह फिल्म यादवों के इतिहास को दबाने की कोशिश कर रही है.”
विरोध बड़ा रूप ले लेगा : प्रदर्शनकारी
प्रदर्शनकारी महेंद्र सिंह पटवारी ने कहा, “… मैं अहीर रेजिमेंट का सदस्य हूं. हमारी मांग है कि ‘120 बहादुर’ का नाम बदलकर ‘120 वीर अहीर’ किया जाए. फिल्म में हमारे शहीदों का नाम होना चाहिए और फिल्म का अंत श्रद्धांजलि के साथ होना चाहिए, अन्यथा यह विरोध 26 अक्टूबर को बड़ा रूप ले लेगा.”
ये भी पढ़ें: 120 Bahadur: फरहान अख्तर की डॉन 3 से पहले इस वॉर-ड्रामा फिल्म की शूटिंग शुरू, जानें डिटेल्स
भारत-चीन युद्ध पर आधारित है फिल्म
120 बहादुर फिल्म 1962 भारत-चीन युद्ध पर आधारित है. फिल्म भारत चीन युद्ध के दौरान लड़ी गई प्रसिद्ध रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है. रेजांग की जंग में 120 भारतीयों ने 3000 चीनी सैनिकों के साथ युद्ध किया था. 120 बहादुर 13वें कुमाऊं रेजिमेंट से थे. जिसमें अधिकतर हरियाणा के यादव सैनिक थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










