OTT पर इस शुक्रवार क्या देखें? जानिए Netflix, ZEE5 और Prime Video की पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

फ्राइडे OTT रिलीज 13 मार्च, फोटो- इंस्टाग्राम

Friday OTT Releases: इस शुक्रवार Netflix, ZEE5 और Amazon Prime Video पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज OTT पर रिलीज हो रही हैं. जानिए सभी फिल्मों और सीरीज की कहानी, मुख्य कलाकार और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म.

विज्ञापन

Friday OTT Releases: इस शुक्रवार, यानी 13 मार्च 2026, OTT प्लेटफॉर्म पर एंटरटेनमेंट का मेला लगने वाला है. Netflix, ZEE5 और Amazon Prime Video पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. इस हफ्ते आपको रोमांस, थ्रिलर, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा सभी का मजा एक साथ मिलेगा. तो चलिए, अब आपको पूरी लिस्ट बताते हैं कि कौन सी फिल्म या सीरीज कहां स्ट्रीम हो रही है और इसमें कौन-कौन से कलाकार हैं.

फैंटम लॉयर – Netflix

यह एक फैंटेसी लीगल के-ड्रामा है, जिसमें यू योन सियोक, एसोम और किम क्यूंग नाम हैं. कहानी एक वकील के बारे में है जो देर से ही सही, लेकिन कामयाब होता है और एक ऐसी जगह किराए पर लेता है जो पहले एक ओझा का घर था. वहां, उसका सामना भूतों से होता है, जिनकी आत्माएं उसके शरीर में रहती हैं और धीरे-धीरे वे उसके क्लाइंट बन जाते हैं. अपने सुपरनैचुरल क्लाइंट की मदद के लिए, वह एक काबिल वकील की मदद लेता है, लेकिन उनकी अलग-अलग सोच शुरू में टकराव का कारण बनती है.

लोकल टाइम्स – Amazon Prime Video

लोकल टाइम्स चार दोस्तों की ऑफिस कॉमेडी है जो एक खत्म हो रहे तमिल अखबार को बचाने की कोशिश करते हैं. इसमें ऋषिकांत, अब्दुल ली, अद्विथा अरुमुगम और मौरिश दास हैं.

पूकी – ZEE5

यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. कहानी एक यंग कपल के इर्द-गिर्द घूमती है जो रोड रेज एक्सीडेंट के बाद अलग हो जाते हैं और धीरे-धीरे अपने प्यार को समझते हैं. फिल्म में अजय धीशान, आरके धनुषा, पंडियाराजन, सुनील और लक्ष्मी मांचू जैसे कलाकार नजर आएंगे.

दैट नाइट – Netflix

दैट नाइट एक थ्रिलर शो है, जो एक जवान सिंगल मदर की कहानी पर आधारित है. गलती से किसी को मार देने के बाद उसे अपने बेटे की सुरक्षा और अपने परिवार के लिए बहुत स्ट्रगल करना पड़ता है. शो में क्लारा गाले, क्लाउडिया सालास और पाउला यूसेरो मुख्य भूमिका में हैं.

द ताज स्टोरी – Lionsgate Play

द ताज स्टोरी (2025) एक विवादित हिंदी कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें परेश रावल लीड रोल में हैं. फिल्म में वह एक टूर गाइड का किरदार निभाते हैं, जो ताजमहल की ऐतिहासिक शुरुआत पर सवाल उठाते हुए एक कानूनी केस फाइल करता है. कहानी में दिखाया गया है कि क्या यह स्मारक सच में शाहजहां ने बनवाया गया था या इसके पहले यह एक हिंदू मंदिर था.

भारत महासयुलाकु विग्न्यापथी – ZEE5

थियेटर में रिलीज के लगभग दो महीने बाद, यह आखिरकार OTT पर आ रही है. इस फिल्म में रवि तेजा, आशिका रंगनाथ, डिंपल हयाती हैं.

यह भी पढ़ें: कोरिया की गलियों में तमिल लड़की की कहानी, ‘Made in Korea’ अब OTT पर, मिस न करें

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola