टीआरपी रिपोर्ट: ‘तुलसी’ ने छीना सिंहासन, ‘अनुपमा’ की रेटिंग गिरी, जानें टॉप 5 शोज
टीआरपी लिस्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
साल 2026 के नौवें हफ्ते की बार्क (BARC) रेटिंग आ गई है. इस बार ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने सबको पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 का पायदान हासिल कर लिया है. आइए देखते हैं इस हफ्ते के टॉप 5 शोज की लिस्ट.
TRP Week 9: टीवी दर्शक टीआरपी लिस्ट के अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते हैं. बार्क इंडिया ने साल 2026 के नौवें हफ्ते की टीआरपी रैंकिंग जारी कर दी है. इस हफ्ते की लिस्ट में कई बदलाव देखने को मिले हैं और कुछ शो ने अपने स्थान बनाए रखे हैं. आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन से शो सबसे लोकप्रिय रहे.
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
इस हफ्ते रैंकिंग में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने पहले स्थान पर कब्जा किया है. स्मृति ईरानी स्टारर यह शो दर्शकों का बेहद पसंदीदा बन चुका है. इस हफ्ते शो ने 2.1 रेटिंग हासिल की. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि मिहिर के सामने नोइना की सच्चाई आ जाती है. मिहिर उसे शांति निकेतन से बाहर निकाल देता है.
अनुपमा
राजन शाही का सीरियल ‘अनुपमा‘ इस हफ्ते दूसरे नंबर पर है. वीक 9 में अनुपमा को 1.9 रेटिंग मिली है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि प्रार्थना की मौत के बाद अनु गोवा शिफ्ट हो जाएगी. वह अपने साथ देविका की बेटी जया को ले जाएगी.
तुम से तुम तक
पिछले हफ्ते अनुपमा को मात देने वाला ‘तुम से तुम तक’ इस बार तीसरे नंबर पर है. इस हफ्ते शो को 1.7 रेटिंग मिली.
उड़ने की आशा
इस हफ्ते ‘उड़ने की आशा’ चौथे नंबर पर है. शो को दर्शकों से 1.6 रेटिंग मिली है. इसकी कहानी और एक्टिंग ने दर्शकों को बांधे रखा है.
नागिन 7
एकता कपूर का शो ‘नागिन 7’ इस हफ्ते भी फैंस के बीच चर्चा में है. लीड रोल में प्रियंका चौधरी और ईशा सिंह हैं. शो को 1.6 रेटिंग मिली और यह पांचवें नंबर पर है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है
टीवी का चर्चित शो ‘ये रिश्ता क्या है’ इस हफ्ते छठे नंबर पर है. इसे दर्शकों से 1.6 रेटिंग मिली है. शो में दिखाया जा रहा कि अभीरा फिर से पोद्दार हाउस में रहने आ गई है. अरमान नहीं चाहता कि वह उसके साथ रहे.
यह भी पढ़ें- अनुपमा: दिग्विजय के घर पहुंची अनुपमा-जया, बंद कमरे का राज बना सस्पेंस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










