ePaper

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के लिए छोड़ दिया सलमान खान का ''भारत''...?

Updated at : 27 Jul 2018 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के लिए छोड़ दिया सलमान खान का ''भारत''...?

लीजिए, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर ली.मीडियामें यह खबर जोरों से ट्रेंड कर रही है. और इसी के साथ एक और खबर आ रहीहैकि प्रियंका चोपड़ा सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भारत’सेअलग हो गयीं हैं. जब से सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘भारत’ से प्रियंका के […]

विज्ञापन

लीजिए, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर ली.मीडियामें यह खबर जोरों से ट्रेंड कर रही है. और इसी के साथ एक और खबर आ रहीहैकि प्रियंका चोपड़ा सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भारत’सेअलग हो गयीं हैं.

जब से सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘भारत’ से प्रियंका के जुड़ने की खबरें आयी थीं, तब से फैंस काफी एक्साइटेड थे.

इस फिल्म में सालों बाद सलमान और प्रियंका की जोड़ी नजर आने वाली थी, लेकिन अब प्रियंका ने इस फिल्म से अपनेरास्ते अलग कर लिये हैं और इसकी जो वजह है वह आपको हैरान कर देगी.

बताया जा रहा है कि प्रियंका ने निक जोनस से शादी के चलते ‘भारत’ छोड़ दिया. ऐसी खबर है कि प्रियंका के यूं फिल्म छोड़ने के फैसले से सलमान खान भी भड़क गये हैं.

बतातेचलें कि प्रियंका जल्द ही ‘भारत’ की शूटिंग शुरू करनेवाली थीं, जिसके लिए उन्हें मोटी फीस भी दी गयी थी. इसके अलावा वह फरहान अख्तर की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की भी शूटिंग शुरू करनेवालीं थीं.

गौरतलबहै कि सलमान ने ‘भारत’ की शूटिंग शुरू कर दी थी. इस फिल्म में सलमान का किरदार 18 साल से 70 साल तक के शख्स का होगा, जिसके लिए सलमान ने अपने लुक्स के साथ तैयारी भी शुरू कर दी थी.

वहीं, प्रियंका अगले महीने से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वालीं थीं, लेकिन अब इस तरह उनके इस तरह फिल्म छोड़ने से मामला बिगड़ सकता है.

मालूम हो कि ‘भारत’ केनिर्देशक अली अब्बास जफर हैंऔर इस फिल्म में ‘एमएस धोनी’और ‘बागी2’ फेम दिशा पाटनी भी नजर आयेंगी.

अली जफर ने भी ट्वीट कर प्रियंका के फिल्म छोड़ने के बारे में जानकारी दी और कहा कि अब वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. अब देखना यह है कि अपनी शादी और ‘भारत’ छोड़ने पर प्रियंका क्या जवाब देती हैं.

यह भी पढ़ें :-

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास की शादी के सवाल पर मां मधु चोपड़ा ने दिया ये जवाब

ब्वॉयफ्रेंड निक को बुरी नजर से दूर रखना चाहती हैं ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर ये है निक जोनास का स्‍पेशल प्‍लान

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का ड्वेन जॉनसन कनेक्शन जानते हैं आप?

फिर भारत आ रहे हैं प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, ये है प्‍लानिंग

PHOTOS: न्‍यूयॉर्क में ब्‍वॉयफ्रेंड निक संग सार्इकिलिंग करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा

VIDEO : आकाश अंबानी की पार्टी में निक संग यूं हुई प्रियंका चोपड़ा की एंट्री, हाथों में हाथ डाले दिखे कपल

‘भारत’ के बाद प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगा नया प्रोजेक्‍ट, तैयारी शुरू

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola