बेल्जियम से हार के बाद स्तब्ध खड़े थे जापानी खिलाड़ी, कोच ने कहा हम टूट गये...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2018 1:33 PM
रोस्तोव ओन डोन : जापान के कोच अकिरा निशिनो ने स्वीकार किया है कि अंतिम 16 के मुकाबले में बेल्जियम के खिलाफ 2-3 की हार के बाद टीम के विश्व कप से बाहर होने से वह काफी निराश हैं. निशिनो ने कहा , ‘ मुझे लगता है कि यह त्रासदी है लेकिन मुझे इस हार […]
रोस्तोव ओन डोन : जापान के कोच अकिरा निशिनो ने स्वीकार किया है कि अंतिम 16 के मुकाबले में बेल्जियम के खिलाफ 2-3 की हार के बाद टीम के विश्व कप से बाहर होने से वह काफी निराश हैं. निशिनो ने कहा , ‘ मुझे लगता है कि यह त्रासदी है लेकिन मुझे इस हार को स्वीकार करना होगा. मैं टूटा हुआ महसूस कर रहा हूं और बेहद निराश हूं.’ उन्होंने कहा , ‘ हमने काफी अच्छी शुरुआत की लेकिन अंत में , अंतिम लम्हों में इस तरह गोल खाने की उम्मीद नहीं थी.’ नासेर चाडली के 94 वें मिनट में दागे गोल की बदौलत बेल्जियम ने 0-2 से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए 3-2 से जीत दर्ज की.
निशिनो ने कहा , ‘ मैं चेंजिंग रूम में खिलाड़ियों को शावर लेने को कहा क्योंकि वे स्तब्ध खड़े थे. होटल लौटने के बाद मैं उनसे बात करूंगा.’ उन्होंने कहा , ‘ जब हम 2-0 से आगे थे तो मैंने अपने खिलाड़ियों को नहीं बदला , मैं एक और गोल चाहता था , हम खेल को नियंत्रित कर रहे थे लेकिन इस समय बेल्जियम से अपने खेल में सुधार किया जो उन्हें करना ही था.’ निशिनो ने कहा , ‘ हम शीर्ष खेल दिखा रही बेल्जियम की टीम को हराने के लिए प्रतिबद्ध थे लेकिन अंत में उनकी बराबरी नहीं कर पाये.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










