सलाह को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता मिस्र : कोच

ऐकातेरिनाबर्ग : मिस्र के कोच हेक्टर कूपर ने उरूग्वे के हाथों विश्व कप के पहले मैच में मिली हार के बाद कहा कि मोहम्मद सलाह को लेकर वह कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे और इसी वजह से उसे नहीं उतारा गया. सलाह को चैम्पियंस लीग फाइनल में लीवरपूल के लिये खेलते समय कंधे में […]
ऐकातेरिनाबर्ग : मिस्र के कोच हेक्टर कूपर ने उरूग्वे के हाथों विश्व कप के पहले मैच में मिली हार के बाद कहा कि मोहम्मद सलाह को लेकर वह कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे और इसी वजह से उसे नहीं उतारा गया.
सलाह को चैम्पियंस लीग फाइनल में लीवरपूल के लिये खेलते समय कंधे में चोट लगी थी. कोच ने कहा, ‘सलाह काफी अहम है लेकिन आपको एक अच्छी टीम भी चाहिये और हम एक अच्छी टीम है.
वह खेलता तो शायद हालात अलग होते लेकिन हम नहीं जानते कि क्या होता. हम उसे लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते. उम्मीद है कि वह अगला मैच खेल सकेगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




