ePaper

विश्व कप उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देंगे ब्रिटिश पॉप स्टार रॉबी विलियम्स

Updated at : 11 Jun 2018 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व कप उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देंगे ब्रिटिश पॉप स्टार रॉबी विलियम्स

लंदन : ब्रिटिश पॉप स्टार राबी विलियम्स मास्को में विश्व कप के उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम पेश करेंगे. फीफा और विलियम्स के प्रतिनिधियों ने यह जानकारी दी. मशहूर गायक विलियम्स रूस की एडा गारीफुलिना के साथ परफार्म करेंगे. यह कार्यक्रम रूस और सउदी अरब के बीच विश्व कप के उद्घाटन मैच से ठीक पहले होगा. […]

विज्ञापन

लंदन : ब्रिटिश पॉप स्टार राबी विलियम्स मास्को में विश्व कप के उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम पेश करेंगे. फीफा और विलियम्स के प्रतिनिधियों ने यह जानकारी दी.

मशहूर गायक विलियम्स रूस की एडा गारीफुलिना के साथ परफार्म करेंगे. यह कार्यक्रम रूस और सउदी अरब के बीच विश्व कप के उद्घाटन मैच से ठीक पहले होगा. विलियम्स ने एक बयान में कहा कि विश्व कप में परफार्म करना उनके बचपन का सपना था और यह यादगार शो होगा. उनके गीत ‘ पार्टी लाइक अ रशियन ‘ ने दो साल पहले यहां काफी विवाद पैदा किया था.

इस गीत के बोल में एक नेता के बारे में कहा गया था जो काफी कुछ रूसी राष्ट्रपति व्ला दीमिर पुतिन से मिलता था. विलियम्स ने हालांकि उस समय ट्विटर पर कहा था कि वह गीत पुतिन के बारे में नहीं है. ब्राजील के पूर्व स्ट्राइकर रोनाल्डो भी उद्घाटन समारोह का हिस्सा होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola