मैक्सिको की फुटबॉल टीम ने वेश्याओं के साथ की पार्टी, अब विवाद...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2018 1:13 PM
मैक्सिको सिटी : मैक्सिको की विश्व कप टीम ने टूर्नामेंट के लिए रवाना होने से पहले विदाई पार्टी की जिसमें 30 वेश्याएं भी मौजूद थीं . टीवी नोटास गासिप पत्रिका के अनुसार मैक्सिको की विश्व कप टीम के नौ सदस्यों ने यहां निजी परिसर में कई वेश्याओं के साथ पार्टी की . इसमें खिलाड़ियों की […]
मैक्सिको सिटी : मैक्सिको की विश्व कप टीम ने टूर्नामेंट के लिए रवाना होने से पहले विदाई पार्टी की जिसमें 30 वेश्याएं भी मौजूद थीं . टीवी नोटास गासिप पत्रिका के अनुसार मैक्सिको की विश्व कप टीम के नौ सदस्यों ने यहां निजी परिसर में कई वेश्याओं के साथ पार्टी की . इसमें खिलाड़ियों की तस्वीरें भी छापी गयी. मैक्सिको के अधिकारियों ने हालांकि कहा कि खिलाड़ियों को सजा नहीं दी जायेगी क्योंकि अपने खाली समय में उन्होंने पार्टी की .
मैक्सिको फुटबाल महासंघ के महासचिव गुइलेरमो कांटू ने कहा ,‘ खिलाड़ियों को दंड नहीं मिलेगा क्योंकि उन्होंने अभ्यास नहीं छोड़ा. खाली समय में वे कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र हैं .’ पार्टी में मौजूद खिलाड़ियों में गोलकीपर गुइलेरमो ओचोआ और स्ट्राइकर राउ जिमेनेज भी थे . सितंबर 2010 में भी मैक्सिको के खिलाड़ियों ने महिलाओं के साथ पार्टी की थी और उन्हें जुर्माना तथा प्रतिबंध झेलना पड़ा था .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










