विश्व कप से पहले नेमार की वापसी से ब्राजील के फुटबाल प्रेमी खुश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2018 2:12 PM
लीवरपूल : विश्व कप से दस दिन पहले क्रोएशिया के खिलाफ अभ्यास मैच के जरिये वापसी करके 2 – 0 से जीत दिलाने वाले नेमार ने ब्राजील के फुटबालप्रेमियों की आशंकाओं को दूर कर दिया है . दाहिने पैर के आपरेशन के तीन महीने बाद नेमार ने टीम में वापसी की और क्रोएशिया पर जीत […]
लीवरपूल : विश्व कप से दस दिन पहले क्रोएशिया के खिलाफ अभ्यास मैच के जरिये वापसी करके 2 – 0 से जीत दिलाने वाले नेमार ने ब्राजील के फुटबालप्रेमियों की आशंकाओं को दूर कर दिया है . दाहिने पैर के आपरेशन के तीन महीने बाद नेमार ने टीम में वापसी की और क्रोएशिया पर जीत में अहम भूमिका निभाई .
डिफेंडर थियागो सिल्वा ने कल खेले गए इस मैच के बाद कहा ,‘ इस तरह के खिलाड़ी की वापसी से कोई भी टीम राहत की सांस लेगी.’ नेमार के फर्नांडिन्हो की जगह मैदान पर उतरने के बाद से ब्राजील ने आक्रामक खेल दिखाया. नेमार ने विलियन और गैब्रियल जीसस के साथ आक्रमण का मोर्चा संभाला और विश्व कप में भी यही तिकड़ी फारवर्ड लाइन में होगी. नेमार ने कहा ,‘ मैं फिर फुटबाल के मैदान पर लौटकर बहुत खुश हूं. मैंने इसके लिए काफी इंतजार किया.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










