ePaper

फ्रांस पर चढ़ा फीफा विश्व कप का खुमार, अभ्यास मैच को टीवी पर देखा 76 लाख से ज्यादा दर्शक

Updated at : 02 Jun 2018 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
फ्रांस पर चढ़ा फीफा विश्व कप का खुमार, अभ्यास मैच को टीवी पर देखा 76 लाख से ज्यादा दर्शक

पेरिस : फुटबॉल विश्व खिताब के प्रबल दावेदारों में से एक फ्रांस पर इसका खुमार चढ़ने लगा है जिसका अंदाजा इसी बात से लगया जा सकता है कि टीम के इटली के खिलाफ हुए दूसरे अभ्यास मैच को 76 लाख ज्यादा लोगों ने टेलीविजन पर देखा. नीस में शुक्रवार को खेले गये इस मैच में […]

विज्ञापन

पेरिस : फुटबॉल विश्व खिताब के प्रबल दावेदारों में से एक फ्रांस पर इसका खुमार चढ़ने लगा है जिसका अंदाजा इसी बात से लगया जा सकता है कि टीम के इटली के खिलाफ हुए दूसरे अभ्यास मैच को 76 लाख ज्यादा लोगों ने टेलीविजन पर देखा.

नीस में शुक्रवार को खेले गये इस मैच में फ्रांस ने 3-1 से जीत दर्ज की. फ्रांस की टेलीविजन चैनल टीएफ 1 से आज जारी आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार शाम प्राइम टाइम में 76 लाख से ज्यादा लोगों ने इस मैच को देखा.

मैच में बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी ओसमाने डेम्बले ने शानदार गोल किया था. इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ सोमवार को टीम के पहले अभ्यास मैच को भी 69 लाख दर्शकों ने टेजीविजन पर देखा. फ्रांस ने इस मैच को 2-0 से जीता था. विश्व कप के लिए रवाना होने से पहले फ्रांस नौ जून को अमेरिका के साथ एक और अभ्यास मैच खेलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola