FIFA World Cup: विश्व कप के लिए जापान टीम घोषित अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2018 8:25 AM
तोक्यो : जापान के नये कोच अकीरा निशिनो ने रूस में होनेवाले विश्व कप के लिए 23 सदस्यीय टीम का चयन किया, जिसमें उन्होंने अनुभवी खिलाड़ियों को तवज्जो दी है. जापान फुटबॉल संघ के पूर्व निदेशक निशिनो ने पिछले महीने वाहद हालिलहोडजिच के हटाये जाने के बाद मुख्य कोच का पद संभाला था. उन्होंने अनुभवी […]
तोक्यो : जापान के नये कोच अकीरा निशिनो ने रूस में होनेवाले विश्व कप के लिए 23 सदस्यीय टीम का चयन किया, जिसमें उन्होंने अनुभवी खिलाड़ियों को तवज्जो दी है. जापान फुटबॉल संघ के पूर्व निदेशक निशिनो ने पिछले महीने वाहद हालिलहोडजिच के हटाये जाने के बाद मुख्य कोच का पद संभाला था.
उन्होंने अनुभवी खिलाड़यों को शामिल करके अपने इरादे साफ जतला दिये हैं. जिन खिलाड़ियों को टीम लिया गया है, उनमें करिश्माई फॉरवर्ड कीसुके होंडा और प्लेमेकर शिंजी कगावा भी शामिल हैं. निशिनो के कोच के रूप में पहले मैच में जापान ने बुधवार को घाना को 2-0 से हराया था. उसे विश्व कप में ग्रुप एच में रखा गया है, जहां उसका सामना कोलंबिया, सेनेगल और पोलैंड से होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










