एक्स-गर्लफ्रेंड संग बिग बॉस होस्ट कर सकते हैं सलमान खान!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2018 12:33 PM
बिग बॉस के नये सीजन की तैयारियां जोरों पर है. कुछ दिनों पहले जहां ऑडिशन की अनाउंसमेंट हुई थी. वहीं अब शो को लेकर एक नया अपडेट आया है. खबरें है कि सलमान खान इस बार शो को अकेले होस्ट नहीं करेंगे. उनका साथ देने के लिए किसी एक्ट्रेस को शो से जोड़ने की प्लानिंग […]
बिग बॉस के नये सीजन की तैयारियां जोरों पर है. कुछ दिनों पहले जहां ऑडिशन की अनाउंसमेंट हुई थी. वहीं अब शो को लेकर एक नया अपडेट आया है. खबरें है कि सलमान खान इस बार शो को अकेले होस्ट नहीं करेंगे. उनका साथ देने के लिए किसी एक्ट्रेस को शो से जोड़ने की प्लानिंग चल रही है. दरअसल सीजन की थीम ‘जोड़ी’ (Pair) है. शायद यही वजह है कि बिग बॉस के मेकर्स सलमान की जोड़ी बनाने के बारे में सोच रहे हैं.
मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार,’ सलमान के साथ कैटरीना कैफ बिग बॉस होस्ट कर सकती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि सलमान के साथ कैटरीना की बॉन्डिंग अच्छी रही है.’
शो के दौरान कई बार दबंग खान कह चुके हैं कि वह हर साल कलर्स को कहते हैं कि उन्हें यह शो नहीं करना. ‘बिग बॉस’ के सीजन 11 के दौरान सलमान ने कहा था, मैं हर बार बिग बॉस की टीम को बोलता हूं कि मुझे यह शो नहीं करना लेकिन कलर्स की टीआरपी मेरे बिना नहीं आ सकती, इसलिए वो हमेशा मुझे बुला लेते हैं.’
उन्होंने आगे कहा था,’ मुझे भी ये शो होस्ट करना अच्छा लगता है. इसके लिए मैं कलर्स का धन्यवाद करता हूं. इस शो की शुरआत मैंने 4th या 5th पार्ट से की थी अब मैं इसके 11 सीजन कर चुका हूं.’
बता दें कि सलमान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्मों ‘रेस 3’ और ‘भारत’ को लेकर बिजी हैं. हाल ही में ‘भारत’ के लिए सलमान के आपोजिट प्रियंका चोपड़ा के नाम का अनाउंसमेंट किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










