B''Day Spl : ये हैं संजय कपूर की तीसरी पत्नी, इसलिए चुनी गयीं करिश्मा की जगह...!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Feb 2018 9:48 AM
आज प्रिया सचदेव का जन्मदिन है. इससे पहले कि आप पूछें कि ये मोहतरमा कौन हैं, हम आपको याद दिला दें कि इन्होंने पिछले साल तब सुर्खियां बटोरी थीं जब करिश्मा कपूर के पति रहे बिजनेसमैन संजय कपूर ने इन्हें अपनी तीसरी बीवी बनाया था. दिल्ली की एक बड़ी बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखने वालीं […]
आज प्रिया सचदेव का जन्मदिन है. इससे पहले कि आप पूछें कि ये मोहतरमा कौन हैं, हम आपको याद दिला दें कि इन्होंने पिछले साल तब सुर्खियां बटोरी थीं जब करिश्मा कपूर के पति रहे बिजनेसमैन संजय कपूर ने इन्हें अपनी तीसरी बीवी बनाया था.
दिल्ली की एक बड़ी बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखने वालीं प्रिया सचदेव का शोबिज से नाता नया नहीं है. एक्टर, सिंगर और मॉडल रह चुकीं प्रिया टीवी सीरियल्स, ऐड फिल्म्स और तनीषा मुखर्जी- उदय चोपड़ा की ‘नील एंड निक्की’ जैसी गिनी-चुनी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. आज, यानी 21 फरवरी को प्रिया अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं.
लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की स्टूडेंट रह चुकीं प्रिया संजय कपूर की तीसरी पत्नी हैं. उन्होंने 13 अप्रैल 2017 को बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर से दिल्ली में शादी रचायी थी.
बताते चलें कि संजय कपूर से प्रिया सचदेव की यह दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने बिजनेसमैन विक्रम चटवाल से शादी रचायी थी,जो ज्यादा नहीं टिक पायी. विक्रम चटवाल से प्रिया को एक बेटी भी है. वहीं, संजय की प्रिया से तीसरी शादी है.
संजय ने पहली पत्नी डिजाइनर नंदिता महतानी से तलाक के 10 दिन बाद ही करिश्मा से शादी का एलान किया था. फिलहाल प्रिया और संजय खुशहाल दांपत्य जीवन बिता रहे हैं.
इस शादी से पहले दोनों का लंबा अफेयर चला, ऐसा बताया जाता है. कहा तो यह भी जाता है कि करिश्मा कपूर ने संजय कपूर के साथ अपनी शादी में आयी समस्याओं की वजह प्रिया सचदेव को बताया था.
प्रिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए करिश्मा ने पति संजय से तलाक के लिए कोर्ट में दिये गये आवेदन मेंयह शिकायत की थी कि प्रिया उनके घर में रहती हैं, जिससे उन्हें मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










