जिस शो को करते-करते चल बसी मां, अब उसी शो में बेटी की दस्तक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2018 2:09 PM
टीवी शो ‘नामकरण’ में एक नये करेक्टर की इंट्री होनेवाली है. खबरें है कि इस शो में विलेन का किरदार अब स्वर्गीय अभिनेत्री रीमा लागू की बेटी मृणमयी लागू निभायेंगी. इस शो अपने रीमा लागू दयावंती मेहता नामक निगेटिव किरदार निभा रही थी लेकिन अचानक दिल का दौरा पड़ने से 18 मई 2017 को उनकी […]
टीवी शो ‘नामकरण’ में एक नये करेक्टर की इंट्री होनेवाली है. खबरें है कि इस शो में विलेन का किरदार अब स्वर्गीय अभिनेत्री रीमा लागू की बेटी मृणमयी लागू निभायेंगी. इस शो अपने रीमा लागू दयावंती मेहता नामक निगेटिव किरदार निभा रही थी लेकिन अचानक दिल का दौरा पड़ने से 18 मई 2017 को उनकी मौत हो गई थी. हाल ही में मेकर्स ने मृणमयी लागू को इसके लिए अप्रोच किया है और वे शो में निगेटिव किरदार में नजर आ सकती हैं.
बॉलीवुड फिल्म ‘जख्म’ से इंस्पायर इस शो की कहानी एक लंबे लीप के बाद बदलने वाली है. शो की कहानी में एक नया ट्विस्ट आनेवाला है. शो की लीड किरदार नील और अवनी एकदूसरे से अलग हो जायेंगे. मेकर्स इस शो को दर्शकों के सामने नये अंदाज में लाने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं. बता दें कि मृणमयी अपनी मां की तरह अभिनय के क्षेत्र में काम कर रही हैं.
मृणमयी ने कई मराठी फिल्मों में काम किया है. वे आमिर खान के फिल्म ‘तलाश’ और ‘3 इडियट्स’ को भी असिस्ट कर चुकी हैं. अब ‘नामकरण’ के मेकर्स ने उन्हें निगेटिव रोल के लिए संपर्क किया है, हालांकि उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










