पोर्न स्टार मिया मल्कोवा की फिल्म ''गॉड, सेक्स एंड ट्रुथ'' ऑनलाइन रिलीज, रामू ने दी हेडफोन लगाकर देखने की सलाह, जानें क्यों...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jan 2018 4:05 PM
बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘गॉड सेक्स एंड ट्रुथ’ आज ऑनलाइन रिलीज कर दी गयी है. राम गोपाल वर्मा की इस फिल्म से अमेरिकी पाेर्न स्टार मिया मल्कोवा ने बॉलीवुड में एंट्री की है. राम गोपाल वर्मा अपनी इस फिल्म को लेकर आजकल सुर्खियों मेंहैं. रामू ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर […]
बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘गॉड सेक्स एंड ट्रुथ’ आज ऑनलाइन रिलीज कर दी गयी है. राम गोपाल वर्मा की इस फिल्म से अमेरिकी पाेर्न स्टार मिया मल्कोवा ने बॉलीवुड में एंट्री की है.
राम गोपाल वर्मा अपनी इस फिल्म को लेकर आजकल सुर्खियों मेंहैं. रामू ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसकी चर्चा मीडिया की सुर्खियां बनी थी.
बहरहाल, फिल्म ‘गॉड सेक्स एंड ट्रुथ’ के रिलीज होने की जानकारी खुद रामू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी. इसके साथ ही रामू ने फिल्म को हेडफोन लगाकर भी देखने की सलाह दी है.
राम गोपाल ने ट्वीट कर लिखा, गॉड, सेक्स एंड ट्रुथ को हेड फोन या अच्छे स्पीकर के साथ देखें क्योंकि इसमें एम.एम. कीरावनी का म्यूजिक है, जो फिल्म की ताकत है बिल्कुल मिया मल्कोवा की ब्यूटी की तरह.
राम गोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म ‘गॉड सेक्स एंड ट्रुथ’ के रिलीज होने की जानकारी देते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, भारी ट्रैफिक की वजह से फिल्म ‘गॉड सेक्स एंड ट्रुथ’ को ऑनलाइन रिलीज होने में थोड़ी देरी लगी. जैसे ही अपडेट कोई होता है आपको जानकारी दी जायेगी.
पिछले दिनों राम गोपाल वर्मा ने फिल्म के प्रोमोशन के दौरान मिया मल्कोवा के साथ काम करने के अनुभव साझा करते हुए कहा थाकि मिया मल्कोवा के साथ काम करना बेहद उत्साहजनक रहा. रामू ने बताया कि उन्होंने कभी सनी लियोनी के साथ काम नहीं किया, लेकिन फिल्म ‘गॉड सेक्स एंड ट्रुथ’ के शूटिंग के दिनों को भुला पाना मुश्किल है.
अगर आप मिया मल्कोवा को नहीं जानते, तो बताते चलें किएक जुलाई, 1992 को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित पाम स्प्रिंग्स में जन्मीं मिया मल्कोवा ने 2012 में एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा.
हार्डकोर पोर्न की दुनिया में उन्होंने अपने लिए एक खास जगह बनायीहै. मिया 2014 में एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री के फेमस अवार्ड ‘एवीएन अवार्ड’ में बेस्ट न्यू स्टारलेट के पुरस्कार से नवाजीजा चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










