ePaper

कैरियर का रोमांचक दौर चल रहा है : परिणीति चोपड़ा

Updated at : 11 Sep 2017 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
कैरियर का रोमांचक दौर चल रहा है : परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि उनके करियर का अभी रोमांचक दौर चल रहा है.परिणीति चोपड़ा के हाल के वर्षो में फिल्में सफल नहीं रही है लेकिन अब परिणीति को अपनी आने वाली फिल्मों जैसे ‘गोलमाल अगेन’ और ‘संदीप और पिंकी फरार’ से काफी उम्मीदें हैं. परिणीति इन दिनों टूरिज्म ऑस्ट्रेलिया की तरफ […]

विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि उनके करियर का अभी रोमांचक दौर चल रहा है.परिणीति चोपड़ा के हाल के वर्षो में फिल्में सफल नहीं रही है लेकिन अब परिणीति को अपनी आने वाली फिल्मों जैसे ‘गोलमाल अगेन’ और ‘संदीप और पिंकी फरार’ से काफी उम्मीदें हैं.
परिणीति इन दिनों टूरिज्म ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ‘फ़्रेंड ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ पैनल में भी शामिल कई गई हैं और वह पहली भारतीय महिला हैं जिन्हें टूरिज्म ऑस्ट्रेलिया ने अपना एंबेस्डर बनाया है.परिणीति ने बताया कि वह ‘संदीप और पिंकी फरार’ की तैयारी कर रही हैं जो कि मानसिक और शारीरिक रूप से एक चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट है.
परिणीति ने बताया कि इसके बाद वह ‘नमस्ते कनाडा’ नाम की फ़िल्म की शूटिंग शुरू करेंगी, जिसमें अक्षय कुमार उनके साथ नज़र आएंगे.‘नमस्ते कनाडा’, साल 2007 में आई फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ के इस सीक्वल में कैटरीना की जगह परिणीति नज़र आएंगी.’संदीप और पिंकी फरार’ में उनके साथ अर्जुन कपूर के नजर आएंगे जिनके साथ वह अपनी पहली फिल्म ‘इश्कजादे’ में काम कर चुकी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola