ePaper

Lok Sabha Election: संताल परगना की दुमका, राजमहल व गोड्डा सीट पर बंपर वोटिंग, लेकिन 2019 से कम हुआ मतदान

Updated at : 02 Jun 2024 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
lok sabha election 2024

Lok Sabha Election 2024 में संताल परगना के मतदाताओं ने दिखाया उत्साह. फोटो : प्रभात खबर

Lok Sabha Election : संताल परगना की दुमका, राजमहल व गोड्डा सीट पर बंपर वोटिंग हुई. फिर भी यह 2019 से कम है. आज मतदान प्रतिशत के अंतिम आंकड़े जारी होंगे.

विज्ञापन

Lok Sabha Election: झारखंड के संताल परगना की दुमका, गोड्डा और राजमहल लोकसभा सीट पर हुए मतदान के साथ देश और राज्य में आम चुनाव समाप्त हो गया. झारखंड में 4 चरणों में हुए चुनाव में सबसे अधिक 70.66 प्रतिशत मतदान अंतिम चरण में हुआ.

Lok Sabha Election: आज जारी होंगे 3 सीट के अंतिम आंकड़े

चुनाव आयोग की ओर से रविवार की शाम तक अंतिम रिपोर्ट जारी की जाएगी, जिसके बाद इस आंकड़े में और वृद्धि होने की संभावना है. शनिवार को हुए चुनाव में सबसे ज्यादा 73.71 प्रतिशत मतदान दुमका (एसटी) लोकसभा क्षेत्र में दर्ज किया गया. गोड्डा में 68.54 प्रतिशत और राजमहल (एसटी) में 70.34 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

4 जून को मतगणना के लिए खुलेगा स्ट्रांग रूम का सील

राज्य की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने कहा कि तीनों लोकसभा सीटों पर स्वच्छ, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ. कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. उन्होंने कहा कि ईवीएम सील कर स्ट्रांग रूम तक पहुंचाया जा चुका है. उन्होंने कहा कि 4 जून को मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम का सील खोला जायेगा.

झारखंड की 3 सीटों पर 2019 से 1.02 फीसदी कम हुआ मतदान

झारखंड में हुए अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव में पूर्व में हुए 3 चरणों के चुनाव की तुलना में अधिक मतदान हुआ है, लेकिन यह वर्ष 2019 में हुए मतदान की तुलना में कम है. चुनाव आयोग की ओर से जारी प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक, इस बार वर्ष 2019 में संपन्न चुनाव से 1.02 प्रतिशत कम मतदान हुआ है.

दुमका में मतदान प्रतिशत बढ़ा, गोड्डा और राजमहल में घटा

संताल परगना की 3 लोकसभा सीटों की बात करें, तो दुमका को छोड़कर बाकी दोनों सीटों पर वर्ष 2019 की तुलना में कम वोट पड़े हैं. दुमका में वर्ष 2019 में 73.43 फीसदी मतदान हुआ था, इस बार 73.71 फीसदी लोगों ने वोट डाले. राजमहल में वर्ष 2019 में 72.05 फीसदी वोट पड़े थे, जबकि इस बार 70.34 फीसदी वोटिंग हुई. गोड्डा में वर्ष 2019 में 69.57 फीसदी लोगों ने मतदान किया था, इस बार 68.58 फीसदी लोग ही घर से बाहर आए.

झारखंड में चौथे एवं अंतिम चरण में सबसे ज्यादा वोटिंग

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि झारखंड में चार चरणों में हुए चुनाव के अंतिम चरण में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है. पहले चरण में 66.01 फीसदी, दूसरे चरण में 63.21 फीसदी, तीसरे चरण में 65.40 फीसदी और चौथे एवं अंतिम चरण में 70.66 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. चौथे चरण का वोटिंग प्रतिशत बढ़ने की संभावना है, क्योंकि चुनाव आयोग की ओर से अंतिम आंकड़े आज शाम को जारी किए जाएंगे.

सुरक्षा में तैनात किए गए थे 40 हजार से अधिक सुरक्षा बल के जवान

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि सातवें और अंतिम चरण के चुनाव में झारखंड के 6 जिलों के लोगों ने मतदान किया. शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 40 हजार सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था. पश्चिम बंगाल और बिहार से समन्वय बनाकर राज्य की सीमावर्ती इलाके में सघन अभियान चलाया गया. 49 लोकेशन पर सीमा को सील कर दिया गया था. संताल परगना में 6,258 बूथ बनाए गए थे, जिसमें 130 बूथ नक्सली प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिह्नित थे.

झारखंड की 14 सीटों पर I.N.D.I.A. की जीत होगी : चंपाई सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दावा किया है कि I.N.D.I.A. की झारखंड की सभी 14 सीटों पर जीत होगी. पूरे देश में 295 सीटें जीतेंगे. उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A. के सभी उम्मीदवारों एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि सभी रुझानों/ एक्जिट पोल को इग्नोर करते हुए 4 जून को मतगणना खत्म होने तक सजग, सतर्क, सचेत रहें. चंपाई सोरेन ने कहा कि जुड़ रहा है भारत, जीतेगा I.N.D.I.A.

झारखंड में इंडिया गठबंधन का नहीं खुलेगा खाता : आदित्य साहू

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा है कि झारखंड में 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. एनडीए के प्रत्याशियों की राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत होगी. यहां I.N.D.I.A. का खाता नहीं खुलेगा. वह जीरो पर आउट होगा. आदित्य साहू ने कहा कि गांडेय विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा जीत दर्ज करेगी.

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से आदिवासियों में गुस्सा! जानें झारखंड में क्या बना चुनावी मुद्दा

Jharkhand News: इस लोकसभा क्षेत्र में वोट बहिष्कार से प्रशासन में हड़कंप, लोग कर रहे ट्रेन के ठहराव की मांग

Lok Sabha Election Jharkhand LIVE: सीता सोरेन, निशिकांत दुबे समेत 52 उम्मीदवारों के भाग्य का आज होगा फैसला

PHOTOS: संताल परगना की 3 लोकसभा सीटों पर मतदाताओं में दिखा जबर्दस्त उत्साह

राजमहल में मतदान करने पहुंचे 4 मतदाता मूर्छित होकर गिरे, एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola