Lok Sabha Election Jharkhand: झारखंड में 67.95 फीसदी वोटिंग, दुमका में सर्वाधिक 69.89% मतदान

Updated:
विज्ञापन

Lok Sabha Election Jharkhand LIVE

Lok Sabha Election Jharkhand: झारखंड की तीन लोकसभा सीटों दुमका, राजमहल और गोड्डा पर मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखा. सुबह 7 बजे से ही वोटरों की लंबी कतार बूथों पर लगने लगी. कड़ी धूप के बाद भी बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया. सातवें और अंतिम चरण में झारखंड की इन 3 सीटों पर डॉ निशिकांत दुबे, सीता सोरेन, विजय हांसदा एवं ताला मरांडी समेत 52 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गयी. इस चरण में 53,23,886 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 27,00,538 पुरुष और 26,23,315 महिला मतदाताओं के अलावा 33 ट्रांसजेंडरों ने भी मतदान किया. लोकसभा चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

झारखंड में 67.95 फीसदी वोटिंग

झारखंड में शाम पांच बजे तक 67.95 फीसदी वोटिंग हुई. दुमका में सर्वाधिक 69.89% मतदान हुआ. गोड्डा में 67.24 प्रतिशत व राजमहल में 66.98 प्रतिशत वोटिंग हुई.

दुमका के रानीश्वर के 181 व 248 बूथ पर वोटिंग के लिए शाम 6:30 बजे तक लाइन में लगे रहे वोटर्स

दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के के रानीश्वर प्रखंड में बूथ नंबर 181 मिडिल स्कूल धानभाषा व बूथ नंबर 248 अपग्रेड मिडिल स्कूल तांतलोई में वोटर्स शाम 6:30 बजे तक वोट देने के लिए लाइन में खड़े रहे. शाम 5:00 बजे के बाद आसमान में बादल छाए रहने एवं भारी बारिश शुरू होते ही बिजली कट गयी थी. बूथ पर बिजली कट जाने से रोशनी की वैकल्पिक व्यवस्था की गयी थी. जानकारी के अनुसार शाम 6:30 बजे तक दोनों बूथों पर 50-60 वोटर वोट देने के लिए लाइन में लगे थे. थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह ने बताया कि निर्धारित समय पर वोट संपन्न नहीं होने के कारण धानभाषा बूथ पर बीडीओ के साथ मौजद रहे. उधर, भारी बारिश होने से वोट दे चुके वोटरों को भी बारिश खत्म होने तक रुकना पड़ा.

Image

झारखंड में शाम पांच बजे तक 67.95 फीसदी वोटिंग

झारखंड में शाम पांच बजे तक 67.95 फीसदी वोटिंग हुई है. दुमका में 69.89 प्रतिशत, गोड्डा में 67.24 प्रतिशत और राजमहल में 66.98 प्रतिशत मतदान हुआ.

साहिबगंज के उधवा में कई वोटर मतदान करने से वंचित, बूथ पर प्रवेश नहीं करने दे रहे पुलिसकर्मी

साहिबगंज के राजकीयकृत मध्य विद्यालय, उधवा के मतदान केंद्र में कई वोटर मतदान करने से वंचित हो गए. जवानों के द्वारा वोटरों को अंदर प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है.

Image

दुमका, गोड्डा व राजमहल में वोटरों में दिखा उत्साह

दुमका, गोड्डा व राजमहल लोकसभा क्षेत्र में वोटरों में काफी उत्साह दिखा. कड़ी धूप के बाद भी लोग मतदान केंद्र तक पहुंचे और वोटिंग की. मतदान के बाद सेल्फी लेते सरैयाहाट के मतदाता.

Image

दुमका लोकसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा में वोटिंग जारी, मतदाताओं में उत्साह

दुमका लोकसभा के आदर्श मतदान केंद्र-202 पर वोटिंग जारी है. प्रखंड संसाधन केंद्र पालोजोरी प्रखंड में ड्यूटी पर स्वास्थ्य कर्मी व पुलिस पदाधिकारी तैनात हैं.

Image
विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola