ePaper

राजमहल में मतदान करने पहुंचे 4 मतदाता मूर्छित होकर गिरे, एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल

Updated at : 01 Jun 2024 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
राजमहल में मतदान करने पहुंचे 4 मतदाता मूर्छित होकर गिरे, एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल

राजमहल लोकसभा क्षेत्र में अलग-अलग मतदान केंद्र पर 4 वोटर मूर्छित होकर गिर गए. सभी को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया. गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं.

विज्ञापन

Rajmahal Lok Sabha Election 2024|राजमहल, दीप सिंह : राजमहल लोकसभा सीट पर चुनाव के दौरान मतदान करने पहुंचे 4 मतदाता मूर्छित होकर गिर गए. ये सभी लोग मतदान करने के लिए लाइन में खड़े थे. राजमहल नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में मतदान के लिए अलग-अलग मतदान केंद्रों पर ये लोग लाइन में खड़े थे.

राजमहल : सरकारी एवं निजी क्लिनिक में भर्ती कराये गये मतदाता

सभी मतदाताओं को अनुमंडलीय अस्पताल एवं निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. प्रखंड के उर्दू प्राथमिक विद्यालय भवन गोविंदपुर स्थित मतदान केंद्र संख्या 229 में मतदाता सिरिना बीबी मूर्छित होकर गिर गईं. उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी. एंबुलेंस से आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

गर्मी और उमस की वजह से बेहोश हुईं आलो देवी

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान करने के लिए राजकीय मध्य विद्यालय नया बाजार के मतदान केंद्र संख्या 196 में पहुंचीं आलो देवी गर्मी और उमस की वजह से मूर्छित हो गईं. उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बूथ नंबर 191 और 194 पर मूर्छित हुए दो मतदाता

बूथ संख्या 194 में चैन बानो बीबी एवं बूथ संख्या 191 में मो इकबाल भी मूर्छित हो गए. इन दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, सभी मरीजों की स्थिति खतरे से बाहर है. शनिवार को धूप में नरमी तो है, लेकिन उमस भरी गर्मी होने के कारण कतार में खड़े रहने के दौरान मतदाताओं को काफी परेशानी हो रही है.

इसे भी पढ़ें

Lok Sabha Election Jharkhand LIVE: झारखंड में 11 बजे तक 29.55 फीसदी वोट, सबसे ज्यादा 30.04% मतदान राजमहल में

PHOTOS: संताल परगना की 3 लोकसभा सीटों पर मतदाताओं में दिखा जबर्दस्त उत्साह

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola