Lok Sabha Election 2024: दस करोड़ से ज्यादा वोटर आज तय करेंगे 904 उम्मीदवारों की किस्मत, पंजाब में सबसे ज्यादा उम्मीदवार

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Lok Sabha Chunav 2024

Lok Sabha Election 2024: 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान जारी है. अंतिम चरण के चुनाव में 904 उम्मीदवार मैदान में हैं. वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: 18वीं लोकसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण के लिए आज मतदान जारी है. अंतिम चरण में कुल 904 उम्मीदवार मैदान में हैं. 8 राज्यों की 57 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग को कुल 2105 नामांकन पत्र प्राप्त हुए. जांच और नाम वापस लेने के बाद अब 904 उम्मीदवार मैदान में हैं. 7वें और अंतिम चरण में बिहार, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की बची हुई सीटों पर चुनाव होगा.

कई दिग्गजों की दांव पर लगी है प्रतिष्ठा
अंतिम चरण के चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. इस चरण में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गोरखपुर से भोजपुरी स्टार रवि किशन, हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत, कांग्रेस से विक्रमादित्य सिंह, हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और बिहार की पटना साहिब से बीजेपी के रविशंकर प्रसाद सहित तमाम दलों को कई दिग्गज चुनाव में शामिल हैं.

एक जून को होगी वोटिंग
18वीं लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए आज हो रहा है. आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों के लिए वोटर मतदान कर रहे हैं.  मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है जो शाम छह बजे तक चलेगा. वहीं, 85 साल से अधिक उम्र और दिव्यांग मतदाता को घर से मतदान करने की छूट रहेगी. इसके अलावा गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर पानी, शेड, शौचालय, स्वयंसेवक, व्हीलचेयर और बिजली जैसी सुविधाएं दी गई है.

पंजाब में सबसे ज्यादा उम्मीदवार
सातवें चरण में 904 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है. बता दें, कुल 904 उम्मीदवारों में से सबसे ज्यादा 328 उम्मीदवार पंजाब से हैं. दरअसल पंजाब की सभी 13 सीटों पर चुनाव हो रहा है. वहीं  मतदान को देखते हुए पंजाब में केंद्रीय बलों के जवानों सहित करीब 70 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. पंजाब में मतदान के लिए 1.20 लाख चुनाव कर्मियों को तैनात किया गया है. पंजाब में कुल 2,14,61,739 मतदाता हैं, जिनमें 1,12,86,726 पुरुष, 1,01,74,240 महिलाएं और 773 ट्रांसजेंडर शामिल हैं. पंजाब में 5,38,715 मतदाता 18 से 19 साल के आयु वर्ग के हैं, जो पहली बार मतदान करने के लिए पात्र हैं. गौरतलब है कि पंजाब में 2019 लोकसभा चुनाव में 65.96 फीसदी मतदान हुआ था. 

Also Read: PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी की ध्यान साधना का दूसरा दिन, कन्याकुमारी में दिया सूर्य अर्घ्य, विपक्ष ने बताया- चुनावी हथकंडा

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola