कैसे बीते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ध्यान साधना के 24 घंटे, खरगे ने बताया नौटंकी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 31 May 2024 6:02 PM
PM Modi
Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर कन्याकुमारी पहुंचे हैं. यहां पीएम मोदी ध्यान साधना कर रहे हैं. आज यानी शुक्रवार को उनके ध्यान साधना का दूसरा दिन है. पीएम मोदी की ध्यान साधना 1 जून को खत्म होगी.
PM Modi: लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान खत्म होने के बाद पीएम मोदी तमिलनाडु के कन्याकुमारी में 45 घंटे की मौन साधना में लीन हैं. आज यानी शुक्रवार को उनके ध्यान साधना का दूसरा दिन है. पीएम ने सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी साधना की शुरूआत की. गौरतलब है कि पीएम मोदी की यह साधना 1 जून की शाम को खत्म होगी. इससे पहले साल 2014 और 2019 का चुनाव खत्म होने के बाद भी पीएम मोदी ध्यान साधना में गये थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में प्रतापगढ़ में ध्यान लगाया था जबकि, 2019 लोकसभा चुनाव में प्रचार के बाद उन्होंने केदारनाथ गुफा में इसी तरह ध्यान लगाया था. वहीं, विपक्ष ने इसे बीजेपी का चुनावी हथकंडा बताया है और चुनाव आयोग से इसकी मीडिया कवरेज पर रोक लगाने की मांग भी की थी. वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के ध्यान को नौटंकी कहा है.

पीएम मोदी ने दिया विवेकानंद रॉक मेमोरियल में सूर्य अर्घ्य
गौरतलब है कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को विवेकानंद रॉक मेमोरियल में सूर्योदय के दौरान सूर्य अर्घ्य दिया. प्रधानमंत्री ने हाथ जोड़कर प्रणाम करने के बाद सूर्य अर्घ्य दिया. सूर्य अर्घ्य आध्यात्मिक अभ्यास से जुड़ी एक परंपरा है, जिसमें भगवान सूर्य को जल अर्पित कर उन्हें नमन किया जाता है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक संक्षिप्त वीडियो पोस्ट किया, जिसमें प्रधानमंत्री एक लोटे से समुद्र में सूर्य को जल अर्पित करते और माला जपते नजर आ रहे हैं. पार्टी ने पोस्ट में कहा कि सूर्योदय, सूर्य अर्घ्य, आध्यात्मिकता. बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री मोदी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीजिया में पोस्ट की गई है. जिसमें वह भगवा कुर्ता, शॉल और धोती पहने हुए ध्यान मंडपम में ध्यान में लीन दिखाई दे रहे हैं.

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी तिरुवनंतपुरम से हेलीकॉप्टर के जरिये यहां पहुंचे. इसके बाद पीएम मोदी ने भगवती अम्मन मंदिर में पूजा की और वाव से रॉक मेमोरियल पहुंचकर ध्यान लगाना शुरू किया. प्रधानमंत्री की ध्यान साधना एक जून तक चलेगी. धोती और सफेद शॉल ओढ़े मोदी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और गर्भगृह की परिक्रमा की. पुजारियों ने एक विशेष आरती की और उन्हें मंदिर का प्रसाद दिया गया जिसमें एक शॉल और मंदिर के देवता की फ्रेमयुक्त तस्वीर शामिल थी. बाद में, वह राज्य सरकार के जहाजरानी निगम द्वारा संचालित नौका सेवा के जरिये रॉक मेमोरियल पहुंचे और ‘ध्यान मंडपम’ में ध्यान लगाना शुरू किया.
कन्याकुमारी में 45 घंटा बिताएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी कन्याकुमारी में 45 घंटे बिताएंगे. वहीं पीएम मोदी की ध्यान साधना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. करीब 2000 जवानों को पूरे परिसर में तैनात किया गया है. बता दें. विवेकानंद के नाम पर बना यह स्मारक समुद्र के मध्य में स्थित है. लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान के समापन के बाद मोदी स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाए गए स्मारक रॉक मेमोरियल में ध्यान लगा रहे हैं. भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










