Weather Forecast: दिल्ली से लेकर झारखंड तक हाहाकार, भीषण गर्मी से कई लोगों की गई जान, हिट वेव को लेकर IMD का अलर्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 31 May 2024 7:47 PM
Weather Forecast
Weather Forecast: देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. 31 मई और 1 जून को उत्तर और पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, बिहार और ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना है.
Weather Forecast: देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. दिल्ली में पारा 50 डिग्री पार कर गया है. यूपी, राजस्थान, झारखंड,बिहार समेत कई और उत्तर-मध्य भारत के राज्य गर्मी से झुलस रहे है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी के साथ-साथ पानी के भीषण संकट ने परेशानी और बढ़ा दी है. वहीं, भीषण गर्मी और लू के कारण लोगों की जानें जा रही है. बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत कई और राज्यों में लोगों की मौत की खबर आई है. वहीं, भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने हीट वेव के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि अभी एक दो दिन भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा.
भीषण गर्मी के कारण कई लोगों की हुई मौत
देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी के कारण लोगों की मौत की खबर है. बिहार के गया में भीषण गर्मी से तीन लोगों की मौत हुई है. वहीं ओडिशा और झारखंड में भी गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रही है. झारखंड में एक दिन में 23 लोगों की मौत के अगले ही दिन चतरा जिले के हंटरगंज में एक ही गांव के 3 लोगों समेत 5 लोगों की लू लगने से मौत हो गई है.
हीट वेव को लेकर इन राज्यों में अलर्ट
मौसम को लेकर आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा है कि बीते 24 घंटों में बिहार, झारखंड, ओडिशा में गर्मी के कारण काफी मौतें हुई हैं. उन्होंने संभावना जताई है कि कल से इन क्षेत्रों में लू की स्थिति धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी. वहीं आज यानी शुक्रवार के लिए पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड समेत कई और राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने कहा है कि कल यानी शनिवार को गर्मी की स्थिति थोड़ी कम होने की संभावना है, जिसके कारण इनमें से अधिकांश राज्य उड़ीसा के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा.
आने वाले समय में मिल सकती है गर्मी से राहत
आईएमडी ने कहा है कि आने वाले समय में भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. क्योंकि, दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के बाकी हिस्सों और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, त्रिपुरा, मेघालय, असम के शेष हिस्सों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ गया है. मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों और दक्षिण-पश्चिमी खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.
शनिवार को कहां होगी बारिश
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान, लक्षद्वीप, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, पूर्वोत्तर बिहार, ओडिशा, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, अगले दो दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में गरज के साथ बारिश के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है. जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










