Lok Sabha Election: 'पीएम मोदी ही करते रहेंगे देश का नेतृत्व', अरविंद केजरीवाल के दावे पर अमित शाह ने किया पलटवार
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 15 May 2024 2:20 PM
Amit Shah Telangana
Lok Sabha Election: जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. दूसरी ओर बीजेपी ने भी केजरीवाल पर जमकर पलटवार किया.
Lok Sabha Election: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में रैली के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की और मीडिया के सवालों का जवाब भी दिया. इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ‘अगर बीजेपी जीती तो अमित शाह ही पीएम होंगे’ वाली टिप्पणी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, मैं अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी और आईएनडीआई गठबंधन से यह कहना चाहता हूं कि बीजेपी के संविधान में ऐसा कुछ भी उल्लेखित नहीं है. पीएम मोदी इस कार्यकाल को पूरा करने जा रहे हैं और भविष्य में भी पीएम मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे.
कानून के बारे में अरविंद केजरीवाल की समझ कमजोर है : शाह्र
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दी गई है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के सामने प्रार्थना की थी कि उनकी गिरफ्तारी गलत है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट नहीं मानी. इसे अंतरिम जमानत केवल 1 जून तक दी गई है और 2 जून को उन्हें एजेंसियों के सामने आत्मसमर्पण करना होगा. अगर अरविंद केजरीवाल इसे क्लीन चिट मानते हैं, तो कानून के बारे में उनकी समझ कमजोर है.
4% मुस्लिम आरक्षण एसटी, एससी पर डकैती है : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरक्षण के सवाल का जवाब देते हुए कहा, सबसे बड़ी बात जो पूरे देश के लिए और विशेष रूप से एसटी, एससी, ओबीसी के लिए हानिकारक है. वह यह है कि उन्होंने तेलंगाना में 4% मुस्लिम आरक्षण शुरू किया है. यह 4% मुस्लिम आरक्षण एसटी, एससी पर डकैती है. हम निश्चित रूप से कहते हैं कि जब भी भाजपा सरकार सत्ता में आएगी, हम यहां से मुस्लिम आरक्षण समाप्त कर देंगे. मैं कांग्रेस की वादाखिलाफी के बारे में कहना चाहता हूं, उन्होंने कहा था कि सोनिया गांधी के जन्मदिन पर किसानों का 2 लाख रुपये का कर्ज माफ करेंगे. हम सब मानते थे कि उनकी सरकार बनेगी तो ऐसा करेंगे, लेकिन अबतक किसानों का 2 रुपये का भी कर्ज माफ नहीं हुआ. शाह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, इसमें एक दिक्कत थी, सोनिया गांधी के किस जन्मदिन पर करेंगे.
Also Read: अरविंद केजरीवाल ने कहा- हम पर बजरंगबली की कृपा, ‘आप’ के खिलाफ साजिश होगी नाकाम
Also Read: ‘कांग्रेस को शहजादे की उम्र से भी कम सीटें मिलेंगी’, ओडिशा में गरजे पीएम मोदी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










