कर्नाटक में कांग्रेस को ऑपरेशन लोटस का डर! जानें मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा
Karnataka election 2023 : मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मैं मोदी के खिलाफ नहीं लड़ रहा हूं. मैं उस विचारधारा के खिलाफ लड़ रहा हूं जिसका वह समर्थन करते हैं. यह चुनाव और अगले साल का लोकसभा चुनाव विचारधाराओं की लड़ाई होगी.
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने कमर कस ली है. कांग्रेस अपना पूरा जोर चुनाव जीतने में लगा रही है. भाजपा भी अपना गढ़ बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. इस बीच अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjuna Khadage) का इंटरव्यू प्रकाशित किया है. इस इंटरव्यू में कांग्रेस अध्यक्ष ने कई सवालों के जवाब दिये हैं.
जब मल्लिकार्जुन खरगे से सवाल किया गया कि कर्नाटक में ऐसे समय चुनाव हो रहे हैं जब आप एआईसीसी अध्यक्ष चुने गये हैं. राज्य इकाई इसे क्यों नहीं भुना रही है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं चुनाव लड़ने में विश्वास नहीं रखता, क्योंकि इसे चापलूसी की श्रेणी लिया जाता है. जैसा कि अम्बेडकर ने कहा था, राजनीति में भक्ति या किसी एक शख्स की पूजा…तानाशाही को जन्म देती है जिसका पतन होना तय है. मैं सामूहिक नेतृत्व में विश्वास करता हूं. साथ ही कुछ लोग इसे खरगे vs मोदी के रूप में पेश करना चाहते हैं जो गलत है.
उन्होंने कहा कि मैं मोदी के खिलाफ नहीं लड़ रहा हूं. मैं उस विचारधारा के खिलाफ लड़ रहा हूं जिसका वह समर्थन करते हैं. यह चुनाव और अगले साल का लोकसभा चुनाव विचारधाराओं की लड़ाई होगी.
जब कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से सवाल किया गया कि कर्नाटक के चुनाव में कांग्रेस की क्या संभानाएं हैं तो कांग्रेस अध्यक्ष ने जवाब दिया कि प्रदेश के मतदाताओं का रुझान कांग्रेस पार्टी की ओर नजर आ रहा है क्योंकि हम जन भावनाओं की बात कर रहे हैं. हम बात कर रहे हैं प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार पर…मोदी और शाह इस मुद्दे पर चुप हैं जबकि मामले को लेकर सिविल ठेकेदारों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है और 40% किक बैक के बारे में जानकारी दी है. कांग्रेस बहुमत लाने का प्रयास कर रही है लेकिन हम बड़े अंतर से यह चुनाव जीतना चाहते हैं.
Also Read: कर्नाटक चुनाव: ‘माफिया अतीक अहमद के कसीदे पढ़ने वाले को कांग्रेस ने बनाया स्टार प्रचारक’, भाजपा ने कसा तंज
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमें 150 सीट जीतना ही होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि चुनाव परिणाम के बाद ऑपरेशन लोटस का खतरा परेशान ना करे. उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद भाजपा तोड़-जोड़ की राजनीति करती है. जैसा उन्होंने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में किया. भाजपा के पास पैसा और पुलिस दोनों है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










