कर्नाटक चुनाव: ‘माफिया अतीक अहमद के कसीदे पढ़ने वाले को कांग्रेस ने बनाया स्टार प्रचारक’, भाजपा ने कसा तंज

Updated:
विज्ञापन
कर्नाटक चुनाव: ‘माफिया अतीक अहमद के कसीदे पढ़ने वाले को कांग्रेस ने बनाया स्टार प्रचारक’, भाजपा ने कसा तंज

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का नाम नहीं है, हालांकि 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव की कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम था. पायलट ने पिछले कुछ विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस के लिए प्रचार किया है.

विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. इस बीच कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है जिसको लेकर भाजपा ने देश की सबसे पुरानी पार्टी पर जोरदार हमला किया है. भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के स्टार प्रचारक इमरान प्रतापगढ़ी ने अतीक अहमद की तारीफ की है…मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि उनकी पार्टी का एक सदस्य अतीक अहमद की तारीफ क्यों कर रहा है?

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने जो स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, वो बहुत चौंकाने वाली है और खतरनाक संकेत देता है. इस सूची में एक ऐसे शख्स को भी जगह दी गयी है जो माफिया अतीक अहमद के शान में कसीदे पढ़ चुका है. यह शख्स अतीक अहमद के शान में कविता भी लिख चुका है. उस शख्स का नाम इमरान प्रतापगढ़ी है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से जनता को सावधान रहने की जरूरत है.

40 स्टार प्रचारकों की सूची

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी तथा कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता राज्य विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे. शेट्टार हाल ही में भारतीय जनता पार्टी से अपना पुराना रिश्ता तोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं. कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है.


ये हैं कांग्रेस के स्टार प्रचारक

कांग्रेस के द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और रणदीप सुरजेवाला, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कई अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार, सांसद शशि थरूर, अभिनेता एवं पूर्व सांसद राज बब्बर, पूर्व किक्रेटर एवं पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन, भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. और कुछ अन्य नेताओं को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है.

Also Read: अतीक-अशरफ हत्याकांड: लवलेश के तीन साथी हिरासत में, आयोग के सदस्य पहुंचे प्रयागराज, जानें नार्को टेस्ट का अपडेट

यहां चर्चा कर दें कि कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान होगा और मतगणना 13 मई को होगी.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola