छात्र और UPSC प्रमुख का सीधा संवाद, Cut Off, उम्र, Answer Key पर सवाल जवाब 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 01 Oct 2025 3:19 PM

विज्ञापन

यूपीएससी प्रमुश अजय कुमार

UPSC Town Hall: UPSC के प्रमुख अजय कुमार ऑनलाइन ‘टाउन हॉल’ के जरिए देश भर में सरकारी नौकरी करने वाले युवाओं से सीधे संवाद कर रहे हैं.

विज्ञापन

UPSC Town Hall Update In Hindi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के प्रमुख अजय कुमार (UPSC Chief Ajay Kumar) ऑनलाइन ‘टाउन हॉल’ के जरिए देश भर में सरकारी नौकरी करने वाले युवाओं से सीधे संवाद कर रहे हैं. सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स, खासकर यूपीएससी अभ्यर्थी (UPSC Aspirants) इसमें शामिल हो रहे हैं. आइए, जानते हैं छात्रों ने यूपीएससी प्रमुख से क्या-क्या सवाल किए. 

प्रश्न: UPSC का सालभर चलने वाला समारोह कब से कब तक चलेगा?

उत्तर: यह समारोह 1 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 1 अक्टूबर 2026 तक चलेगा. 

प्रश्न: इस समारोह का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: इसका उद्देश्य UPSC की उपलब्धियों और योगदान के बारे में छात्रों को अवगत कराना और इसे आगे आने वाले समय में मजबूती प्रदान करना. 

प्रश्न: इस समारोह के दौरान कौन-सी विशेष पहल की जा रही है?

उत्तर: UPSC एक Centre of Excellence (CoE) स्थापित करने वाला है, जिसके जरिए UPSC और राज्य लोक सेवा आयोगों (State PSCs) से संबंधित सभी जानकारी और डेटा उपलब्ध की जा सकेगी. 

इसके अलावा छात्रों ने यूपीएससी आंसर की, परीक्षा, आयु सीमा से जुड़े कई सवाल किए.

UPSC Town Live Telecast: कार्यक्रम कहां देखें?

यह कार्यक्रम उन युवाओं के लिए काफी अच्छा मौका है, जो सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं. यह कार्यक्रम आज 12 बजे से वर्चुअल फॉर्म में शुरू हुआ है और 1 बजे तक संपन्न हो जाएगा. इसका सीधा प्रसारण डीडी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर होगा. आम लोग इसे यूट्यूब के माध्यम से देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- भगवान हैं या नहीं? हैरान करने वाली है Vikas Divyakirti की बातें, दिया ये तर्क

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola