UPSC Prelims 2024: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का एप्लिकेशन विंडो कल हो जाएगा बंद, ऐसे करें अप्लाई
Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Mar 2024 3:49 PM
UPSC CSE Prelims 2024
UPSC Prelims 2024: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) विभिन्न पदों, यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय राजस्व सेवा (IRS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) की भर्ती के लिए सिविल सेवा परीक्षा (CSE) आदि परीक्षा आयोजित करता है. यूपीएससी सीएसई आवेदन पत्र 2024 लिंक आधिकारिक वेबसाइट, यानी upsconline.nic.in पर सक्रिय है और ऑनलाइन लिंक 5 मार्च, 2024 शाम 6:00 बजे तक सक्रिय रहेग.
UPSC Prelims 2024: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2024 के लिए आवेदन विंडो कल यानी 5 मार्च, 2024 को बंद हो जाएगी.जो उम्मीदवार परीक्षा में बैठने की योजना बना रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर शाम 6 बजे की समय सीमा से पहले अपने ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.
NTA NIFT Result 2024 Update: जल्द जारी होगा निफ्ट का रिजल्ट
UPSC Prelims 2024: ऐसे करें एप्लिकेशन सबमिट
जो अभ्यर्थी यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम में भाग लेना चाह रहे हैं वे पहले upsconline.nic.in पर जाकर पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कर लें.ओटीआर होने के बाद अभ्यर्थी इस एग्जाम में शामिल होने के लिए अन्य जानकारी दर्ज करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं.आवेदन पत्र भरने के साथ ही जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 100 रुपये भुगतान करना होगा.शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है.एससी, एसटी, पीएच एवं महिला उम्मीदवार इस एग्जाम में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन पत्र भर सकते हैं.
UPSC Prelims 2024: पात्रता एवं मापदंड
सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना आवश्यक है.इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित है.
इसके अलावा इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) परीक्षा में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का एनिमल हसबैंड्री एवं वेटरिनरी साइंस, बॉटनी, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, स्टैटिक्स एंड जूलॉजी, एग्रीकल्चर या अन्य निर्धारित विषयों में स्नातक पास होना आवश्यक है.अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है.आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी.
UPSC Prelims 2024: क्या है सेलेक्शन प्रोसेस
इसके सेलेक्शन प्रोसेस में दो फेज फेज शामिल हैं, इसमें पहला लिखित परीक्षा(प्रारंभिक और मुख्य) और दूसरा साक्षात्कार शामिल है.जो लोग पहले फेज में प्रारंभिक परीक्षा को पास कर सकेंगे वे ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे.जिन कैंडिडेट्स को मुख्य परीक्षा में सफलता मिलेगी उनको ही साक्षात्कार राउंड के लिए बुलाया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










