NTA NIFT Result 2024 Update: जल्द जारी होगा निफ्ट का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Mar 2024 3:09 PM
NTA NIFT Result 2024 Update
NTA NIFT Result 2024 Update: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा NIFT के विभिन्न UG/PG कोर्सेस में इस साल दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के परिणाम (NIFT 2024 Result) जल्द ही घोषित किए जाएंगे.
NTA NIFT Result 2024 Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) उचित समय पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) प्रवेश परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित करेगी. एजेंसी द्वारा एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट घोषित किए जाने की तिथि का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नतीजों की घोषणा अब कभी भी की जा सकती है. उम्मीदवार NIFT 2024 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, exams.nta.ac.in/NIFT पर देख सकते हैं.
RITES Recruitment 2024: राइट्स लिमिटेड में निकली नियुक्ति, जानें आवेदन प्रक्रिया
NTA NIFT Result 2024 Update: जानें पूरी अपडेट
बता दें कि NTA द्वारा NIFT प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण 5 दिसंबर से 3 जनवरी तक स्वीकार किए गए थे. इसके बाद कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 5 फरवरी को किया गया था. फिर एजेंसी द्वारा परीक्षा में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स की रिस्पॉन्स शीट के साथ प्रोविजिनल आंसर-की 17 फरवरी को जारी किए गए थे और उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 19 फरवरी तक आमंत्रित किए गया था.
NTA NIFT Result 2024 Update: ऐसे करें रिजल्ट चेक
निफ्ट 2024 परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, यानी, exams.nta.ac.in/NIFT
स्टेप 2: मुखपृष्ठ पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, ‘निफ्ट 2024 परिणाम’.
स्टेप 3: स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा.
स्टेप 4: पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
स्टेप 5: आपका निफ्ट 2024 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा.
स्टेप 6: अपना परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें.
NTA NIFT Result 2024 Update: रिजल्ट जारी होने के बाद करें ये काम
एक बार जब एनटीए निफ्ट 2024 परिणाम जारी कर देता है, तो उम्मीदवार अपने संबंधित परिणामों की जांच और डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे निफ्ट 2024 परिणाम पर अपडेट के लिए निफ्ट और एनटीए की आधिकारिक वेबसाइटों पर नियमित जांच करते रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










