UP Board Result 2024 में जेल में बंद कैदियों ने लहराया जीत का परचम
Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Apr 2024 9:51 AM
UP Board Result 2024
UP Board Result 2024: इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल के 91 और इंटर के 105 कैदी शामिल हुए थे.
UP Board Result 2024 : कल यानी 20 अप्रैल यूपी 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया गया. उत्तर प्रदेश की विभिन्न जेलों से 196 कैदियों इस वर्ष हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल हुए, जो पिछले वर्ष के 137 के मुकाबले 43 प्रतिशत की वृद्धि है. जेल कैदियों का पास परसेंटेज भी प्रभावशाली रहा, जिसमें हाईस्कूल में 98 प्रतिशत और इंटरमीडिएट परीक्षा में 83 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए.
UP Board Exam 2024: लखनऊ जेल में बंद अमित कुमार ने हासिल किए 83 प्रतिशत अंक
लखनऊ जेल में बंद अमित कुमार ने 89.33 प्रतिशत का उत्कृष्ट स्कोर हासिल किया. शाहजहांपुर के जेल अधीक्षक एम. लाल ने बताया कि रेप के आरोपी विकास वर्मा ने 12वीं कक्षा में साइंस स्ट्रीम में 75 फीसदी अंक हासिल किए थे. उन्होंने आईएएनएस के हवाले से कहा, “बलात्कार के दोषी रवि ने 10वीं कक्षा की परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक हासिल किए.”
रिपोर्ट के अनुसार, 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले 91 कैदियों में से कम से कम 89 ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि 105 में से 87 कैदियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की. इस बीच 12वीं की परीक्षा में छह में से दो परीक्षार्थी लखनऊ जेल से पास हुए. महानिदेशक, जेल, एसएन साबत ने उत्तर प्रदेश की जेलों के माहौल में बदलाव की सराहना करते हुए शैक्षिक संसाधनों के प्रावधान और सीखने के अवसरों को बढ़ावा देने में कर्मचारियों और कैदियों की भागीदारी पर जोर दिया.
UP Board Result 2024: डिजीलॉकर के माध्यम से कैसे जांचें?
digilocker.gov.in पर जाएं या अपने मोबाइल फोन पर DigiLocker ऐप खोलें. यूपी-बोर्ड विकल्प चुनें और फिर कक्षा 10 या 12 के परिणाम चुनें. आवश्यक जानकारी भरें और आगे बढ़ें. परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा.
UP Board Result 2024: UP 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज, SMS के जरिए ऐसे देखें अपना परिणाम
UP Board 10th 12th Result 2024 डिजिलॉकर से ऐसे करें चेक
UP Board Result 2024 : रोल नंबर के जरिए कैसे चेक करें?
आधिकारिक वेबसाइट-upresults.nic.in पर जाएं
प्रदर्शित होमपेज पर, ‘कक्षा 10वीं यूपी बोर्ड परिणाम 2024 लिंक’ या ‘कक्षा 12वीं यूपी बोर्ड परिणाम 2024 लिंक’ पर क्लिक करें.
एक नया लॉगिन पेज खुलेगा
अपना यूपीएमएसपी रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें
यूपी बोर्ड मार्कशीट तक पहुंचें और इसे डाउनलोड करें
भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










