Union Bank SO Recruitment 2024 में स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के आवेदन की लास्ट डेट आज
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Feb 2024 1:48 PM
Union Bank SO Recruitment 2024 में स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के आवेदन की लास्ट डेट आज
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के रिक्त पद को भरने के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभाग ने मुख्य प्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक और सहायक प्रबंधक पदों की 606 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आज इन पदों के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट है.
Union Bank SO Recruitment 2024: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 23 फरवरी, 2024 को विशेषज्ञ अधिकारी पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा. जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर लिंक पा सकते हैं.
UBI SO Recruitment 2024: कुल पद
कुल पद 606
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 606 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों को भरा जाएगा.
Central Bank of India में निकली बंपर नियुक्ति, ग्रेजुएट अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई
UBI SO Recruitment 2024: आवश्यक योग्यता
मान्यताप्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग में बीएससी/ बीई/ बीटेक करनेवाले चीफ मैनेजर-आईटी (सॉल्यूशंस आर्किटेक्ट) पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. अन्य पदों के लिए मांगी गयी योग्यता का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.
UBI SO Recruitment 2024: आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 20/ 25/ 26/ 28/ 30 वर्ष और अधिकतम आयु 35/ 38/ 45 वर्ष तय की गयी है. प्रत्येक पद के अनुसार तय आयु सीमा का विवरण अधिसूचना में देखें.
UBI SO Recruitment 2024: अंतिम तिथि : 23 फरवरी, 2024.
UBI SO Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन
यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in पर जाएं.
होम पेज पर दिख रहे लिंक Recruitment टैब पर जाएं.
आगे आवेदन करने का लिंक, “Union Bank Recruitment Project 2024-25 (Specialist Officers)” पर क्लिक करें.
अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और आवेदन फॉर्म भरें.
आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
आवेदन शुल्क जमा कराएं.
आवेदन फॉर्म सब्मिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंटआउट कराकर रख लें.
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी यहां दिया जा रहा विस्तृत नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










