Central Bank of India में निकली बंपर नियुक्ति, ग्रेजुएट अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई

Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Feb 2024 9:26 PM

विज्ञापन

CBI Apprentice Recruitment 2024

CBI Apprentice Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 21 फरवरी 2024 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी @centralbankofindia.co.in पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस भर्ती 2024 नोटिफिकेशन PDF जारी किया है. इस साल, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस पदों पर कुल 3000 उम्मीदवारों की भर्ती करेगा. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपरेंटिस भर्ती के लिए 20 से 28 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

CBI Apprentice Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स को 400 रुपये+ जीएसटी, एससी/एसटी, महिला उम्मीदवारों को 600 रूपये+जीएसटी और जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 800 रुपये + जीएसटी का भुगतान करना होगा.
आवेदन करने के लिए सबसे पहले अप्रेंटिसशिप पोर्टल nats.education.gov.in पर जाएं.
यदि आपका प्रोफाइल apprenticeshipindia.gov.in पर पहले से ही बना हुआ है तो आप आसानी से लॉगिन करके लॉगिन करके आवेदन कर पाएंगे. यदि नहीं यदि नहीं तो आपको सबसे पहले अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर अपना प्रोफाइल बनाना होगा.
अप्रेंटिस पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद बैंक ऑफ़ इंडिया अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिंक पर क्लिक करें.
उसके बाद “Apply” बटन पर क्लिक करें. सारी जानकारी दर्ज करें और आवेदन पत्र को जमा करें.
जिन भी उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन कर लिया है, उनके ईमेल पर एग्जामिनेशन फीस से संबंधित बैंक डीटेल भेजा जाता है.

CBI Apprentice Recruitment 2024: स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई


इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है. इसके साथ ही अभ्यर्थी का जन्म 1 अप्रैल 1996 से पहले और 31 मार्च 2004 के बाद न हुआ हो. विस्तृत योग्यता के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें.

CBI Apprentice Recruitment 2024: आवेदन फीस


दिव्यांग – 400 रुपये व जीएसटी
एससी, एसटी व सभी महिला उम्मीदवार – 600 रुपये व जीएसटी
अन्य सभी वर्ग – 800 रुपये

CBI Apprentice Recruitment 2024: जानें कितना मिलेगा वेतन


कैंडीडेट्स का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा उम्मीदवारों को लोकल भाषा की जानकारी होना भी जरूरी होगा. चयनित कैंडिडेट को 15000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा. भर्ती से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola