मैं अभागा सवर्ण हूं, नियम वापस लो, UGC नियम पर कुमार विश्वास ने खोला दिल 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 27 Jan 2026 2:56 PM

विज्ञापन

UGC Roll Back News: कुमार विश्वास (क्रेडिट-सोशल मीडिया)

UGC Roll Back News: मशहूर कवि और समाजिक विचारक कुमार विश्वास ने UGC New Rules पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इस कानून को वापल लिया जाए. कुमार विश्वास ने पहली बार इस मामले को लेकर अपनी बात रखी है.

विज्ञापन

UGC Roll Back News: यूजीसी नियम को लेकर चल रहा विवाद गहराता जा रहा है. अब फेमस कुमार विश्वास ने भी इस मामले पर फीडबैक दिया है. कहा कि मैं अभागा सवर्ण हूं. उन्होंने यूजीसी कानून वापस लेने की मांग की.

कुमार विश्वास ने X पर किया पोस्ट, कहा- मैं अभागा सवर्ण हूं

कुमार विश्वास ने X पर एक पोस्ट के माध्यम से अपने विचार शेयर किए. उन्होंने कहा, ”चाहे तिल लो या ताड़ लो राजा, राई लो या पहाड़ लो राजा, मैं अभागा ‘सवर्ण’ हूं मेरा, रौंया-रौंया उखाड़ लो राजा.” इसके साथ ही उन्होंने #UGC_RollBack का हैशटैग भी लगाया है.

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया रिएक्ट

सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास की इस प्रतिक्रिया पर अपनी राय रख रहे हैं. कुछ लोगों ने उन्होंने सपोर्ट करते हुए कहा कि काला कानून वापस लेना चाहिए. वहीं एक यूजर ने लिखा कि बड़ी देर कर दी आते आते! देर आए दुरुस्त आए.


Kumar Vishwas Tweet's Reaction
कुमार विश्वास की ट्वीट पर एक यूजर का रिएक्शन

नए UGC नियम (इक्विटी इन हायर एजुकेशन रेगुलेशंस 2026) को लागू करने के बाद से देशभर में शिक्षा जगत, सामाजिक मंडलियों और राजनीतिक सर्किल में बहस तेज हो गई है. नियमों का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जातिगत भेदभाव को रोकना है, लेकिन कई समूह इसका विरोध कर रहे हैं और इसे कुछ वर्गों के खिलाफ मान रहे हैं.

UGC New Guidelines 2026: क्या कहते हैं यूजीसी के नियम?

  • 15 जनवरी 2026 से UGC का नया Promotion of Equity Regulation पूरे देश में लागू.
  • SC, ST के साथ अब OBC को भी जातिगत भेदभाव की परिभाषा में शामिल किया गया.
  • हर कॉलेज और यूनिवर्सिटी में बनेगी Equity Committee / Equity Squad.
  • समिति में होंगे OBC, महिला, SC, ST और दिव्यांग वर्ग के प्रतिनिधि.
  • Equity Squad का मकसद, कैंपस में भेदभाव की शिकायतों की जांच और रोकथाम.
  • समिति को हर महीने रिपोर्ट बनाकर UGC को भेजना अनिवार्य.
  • संस्थानों पर पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी.
  • छात्रों और स्टाफ के अधिकारों की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती.

यह भी पढ़ें- मैं अभागा सवर्ण हूं, नियम वापस लो, UGC नियम पर कुमार विश्वास ने खोला दिल 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola