अब नहीं होगी नौकरी मिलने में देरी, UGC का आदेश, रिजल्ट के 180 दिन बाद ही मिलेगी डिग्री
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 13 Dec 2025 9:59 AM
यूजीसी का नया नियम
UGC New Rule: बिहार की कई यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने लेट डिग्री मिलने की शिकायत यूजीसी को की थी. वहीं अब इस कड़ी में UGC ने बड़ा फैसला लिया है. रिजल्ट जारी होने के 180 दिनों के भीतर डिग्री देनी होगी. ऐसा नहीं करने वाले कॉलेज या यूनिवर्सिटी पर UGC सख्त कार्रवाई (UGC Strict Action) ले सकती है.
UGC New Rule: कई बार कॉलेज व यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को हद से ज्यादा डिग्री के लिए वेट करना पड़ता है. रिजल्ट तो मिल जाता है, लेकिन डिग्री नहीं मिलती है. ऐसे में किसी भी सरकारी भर्ती या उच्च शिक्षा के लिए अप्लाई करने में उन्हें परेशानी होती है. इसी कड़ी में अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) का बड़ा फैसला आया है. यूजीसी ने कहा है कि अब रिजल्ट जारी होने के 180 दिन बाद ही डिग्री जारी करनी होगी.
180 दिनों में डिग्री देना अनिवार्य है
बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर समेत सभी यूनिवर्सिटी में रिजल्ट जारी होने के 180 दिनों के अंदर ही डिग्री देनी होगी. ऐसा नहीं होने पर यूजीसी की ओर से संबंधित कॉलेज/यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई होगी. यूजीसी ने यह निर्देश सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को भेजा है.
छात्रों की शिकायत के बाद यूजीसी ने लिया एक्शन
UGC से बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय समेत कई यूनिवर्सिटी (Bihar University) के छात्रों ने शिकायत की है कि परीक्षा पास करने के एक साल बाद भी उन्हें डिग्री नहीं मिलती है. डिग्री नहीं मिलने से उन्हें नौकरी पाने और उच्च शिक्षा के लिए आगे अप्लाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. इन्हीं शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए अब यूजीसी ने यह कदम उठाया है.
डिग्री समय पर न मिलने के कारण स्टूडेंट्स को हो रही है परेशानी
खबरों की मानें तो बिहार की कई ऐसी यूनिवर्सिटी हैं, जहां स्टूडेंट्स की डिग्री सालों तक अटकी रह जाती हैं. बीआरएबीयू में भी ऐसे कई उदाहरण देखने को मिले हैं. वहीं कई अन्य कॉलेज में भी स्टूडेंट्स को बहुत लेट डिग्री मिलती है, जिस वजह से उन्हें उच्च शिक्षा के लिए अप्लाई करने में परेशानी आ रही है. साथ ही वे किसी नौकरी के लिए भी अप्लाई नहीं कर पा रहे हैं
यह भी पढ़ें- जर्मनी की मदद से शुरू हुआ था ये कॉलेज, आज भारत का No.1 संस्थान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










